Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पंजाब में आसमान में चमकती दिखी तेज रोशनी, VIDEO:तरनतारन-पठानकोट में लोग बोले- पहले कभी ऐसा नहीं देखा, ये उल्का पिंड हो सकता

    12 hours ago

    1

    0

    पंजाब के कई जिलों में गुरुवार रात आसमान में अचानक तेज रोशनी चमकती दिखी। ये नजारा देखते ही लोग हैरान रह गए और इसे उल्का पिंड बताने लगे। कुछ ही देर में घटना के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगीं। तरनतारन में प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आसमान में कुछ समय के लिए एक तेज चमक दिखाई दी। यह सामान्य बिजली की चमक जैसी नहीं थी और न ही यह आतिशबाजी थी। अमृतसर, तरनतारन और पठानकोट के साथ कई और जिलों में ये नजारा दिखा। इसी वजह से कई लोगों ने इसे उल्का पिंड या आसमान में दिखाई देने वाली किसी खगोलीय घटना से जोड़ा। हालांकि, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। घटना से जुड़े PHOTOS… VIDEO में क्या दिख रहा सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में रात के आसमान में एक तेज चमकदार रोशनी दिखाई दे रही है। यह रोशनी कुछ सेकंड तक तेज रफ्तार से आगे बढ़ती नजर आती है और फिर अचानक गायब हो जाती है। इसी दृश्य को लेकर लोगों के बीच अलग-अलग तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। उल्का पिंड दिखने का दावा कई सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि वीडियो में दिखाई देने वाली चमक उल्का पिंड (Meteor) की हो सकती है। उनका कहना है कि वायुमंडल में प्रवेश करते समय उल्का पिंड इसी तरह तेज रोशनी पैदा करते हैं। हालांकि, इस दावे की अभी तक किसी वैज्ञानिक संस्था या संबंधित विभाग ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पठानकोट में भी 8:40 बजे दिखाई दिया नजारा पठानकोट में भी देर शाम 8:40 पर उल्का पिंड गिरने का दावा किया गया। जिसके बाद शहर में चर्चा शुरू हो गई। बता दें, ये उल्का पिंड देखने में ठीक इस प्रकार प्रतीत हुआ जैसे किसी बड़े पटाखे को आसमान में छोड़ा गया हो। ज्यादातर लोगों ने इसे पटाखा ही समझा। मिशन रोड से गुजर रहे राजेश ने बताया कि चंद सैकेंड के लिए ऐसा लगा जैसे बड़ी लाइट ऑन हुई हो। लेकिन, अगले ही पल वो गायब हो गया। राजेश ने कहा कि उस समय ऐसा लगा जैसे किसी ने आसमान में बड़ा पटाखा छोड़ा हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भोजशाला से 2KM दूर चालीस-पीर परिसर में नमाज की अनुमति:फैसले से मुस्लिम पक्ष नाराज; सदर ने कहा- फैसले को सुप्रीम कोर्ट में देंगे चुनौती
    Next Article
    अमृतसर में बॉयफ्रेंड को जिंदा जलाने वाली युवती का VIDEO:पेट्रोल लेकर घर पहुंची, युवक हाथ जोड़ता रहा, वह पैर पर पैर रख अंगुली दिखाती रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment