Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पाकबाड़ा में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग पकड़ा:कन्फैक्शनरी संचालक के खिलाफ FIR दर्ज

    2 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद जनपद में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रशासन ने पाकबाड़ा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त टीम ने जांच के दौरान एक कन्फैक्शनरी व पकौड़ी सेंटर पर घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग करते हुए पकड़ा। जिसके बाद संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जिलाधिकारी के निर्देशों पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी आनंद प्रगु सिंह के नेतृत्व में पूर्ति विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की। टीम में पूर्ति निरीक्षक विशाखा, सत्यजीत सिंह और पूर्ति लिपिक नवीन कुमार सिंह शामिल थे। उन्होंने तहसील सदर के नगर क्षेत्र पाकबाड़ा में स्थित विभिन्न रेस्टोरेंट, मिष्ठान भंडार और खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जुम्मेरात का बाजार स्थित एजाजी कन्फैक्शनरी एंड पकौड़ी सेंटर पर अनियमितताएं पाई गईं। यहां 3 घरेलू गैस सिलेंडर और 1 कमर्शियल सिलेंडर व्यावसायिक कार्यों में उपयोग किए जा रहे थे। टीम द्वारा वैध दस्तावेज मांगे जाने पर दुकान संचालक कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। जांच में सामने आया कि दुकान मालिक मौ. अतीक पुत्र मौ. हनीफ, निवासी जुम्मेरात का बाजार, पाकबाड़ा, अवैध लाभ कमाने के उद्देश्य से घरेलू गैस सिलेंडरों की खरीद-फरोख्त कर उनका व्यावसायिक उपयोग कर रहा था। यह कृत्य द्रवित पेट्रोलियम गैस (रेगुलेशन ऑफ सप्लाई एंड डिस्ट्रीब्यूशन) आदेश-2000 (संशोधित) और आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 की धारा 3/7 का उल्लंघन है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी से अनुमति प्राप्त करने के बाद संबंधित के विरुद्ध थाना पाकबाड़ा में एफआईआर दर्ज कराई गई। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की अनियमितताओं पर कड़ी नजर रखी जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मुरादाबाद जनपद में रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग को रोकने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। व्यापारियों को नियमों का पालन करने की चेतावनी दी गई है, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रोलैंड क्लब ने जीती अशोक मिश्रा (बापू) ट्रॉफी:कामरान अली के प्रदर्शन से 5 रन से हराया सर्दन क्लब
    Next Article
    सहारनपुर में पंचायत भूमि पर कब्जे का आरोप:शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं, ग्रामीणों ने डीएम से गुहार लगाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment