Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूरन हत्याकांड का 13 घंटे बाद भी खुलासा नहीं:धान के खेत में मिली थी गर्दन कटी लाश, पुलिस दो बुजुर्ग भाइयों से कर रही पूछताछ

    20 hours ago

    1

    0

    रामपुर में बीते शनिवार सुबह छह बजे परचून की दुकान के पास धान के खेत में गर्दन कटी हालत में मिले पूरन की हत्या का रविवार सुबह सात बजे यानी 13 घंटे बाद भी पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। मृतक के बेटे बबलू सिंह की तहरीर पर कोतवाली सिविल लाइंस पुलिस ने उसके पड़ोसी गांव पंजाबनगर निवासी दो बुजुर्ग सगे भाइयों मक्खन सिंह (60) और नरपत सिंह (50) के खिलाफ हत्या की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है, लेकिन अभी तक साक्ष्य सामने नहीं आया है, जिसके आधार पर उनकी गिरफ्तारी की जा सके। पुलिस अधीक्षक अनिल सिंह सिसोदिया ने बताया कि मृतक के बेटे ने जिन लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। हत्या से जुड़े तथ्य और साक्ष्य सामने आते ही आगे की कार्रवाई होगी। पुलिस गतिविधियों को जोड़कर सुराग तलाश रही घटना के अनावरण के लिए पुलिस की चार टीमें लगाई गई हैं। टीमें मृतक के मोबाइल की जानकारी खंगालने के साथ परिवार, रिश्तेदारों और परिचितों से पूछताछ कर रही हैं। पुलिस घटना से पहले और बाद की गतिविधियों को जोड़कर सुराग तलाश रही है। जांच में जमीन का मामला अहम कड़ी बनकर सामने आया है। मक्खन सिंह और नरपत सिंह के तीसरे भाई कल्याण सिंह के बेटे बंसी से डेढ़ साल पहले पूरन ने जमीन का एक टुकड़ा खरीदा था। यह जमीन पजईया गांव से 500 मीटर दूर थी। इसी जमीन पर पूरन ने दो दुकानें बनाई थीं। एक में परचून की दुकान चलती थी, जबकि दूसरी में उसके बड़े बेटे की ईको कार खड़ी होती थी। दुकानों के बीच खाली हिस्से में पूरन रात में सोता था। पुलिस के सामने सवाल है कि जब जमीन बंसी ने बेची थी और पूरन ने खरीदी थी तो मक्खन और नरपत की पूरन से रंजिश की वजह क्या थी। पुलिस इसी सवाल समेत अन्य संभावित एंगल पर जांच कर रही है। हत्या से जुड़े साक्ष्य मिलने पर कार्रवाई होगी। फिलहाल दोनों भाइयों से पूछताछ जारी है और चारों टीमें बिंदुओं पर जांच कर रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में अब बढ़ेगा पारा:तेज धूप के साथ साफ रहेगा मौसम, अक्टूबर में सामान्य से अधिक रहेगा पारा
    Next Article
    प्रिंसिपल-शिक्षकों पर आपत्तिजनक रील बनाकर इंस्टाग्राम पर डाले:प्रयागराज में स्कूल के नाम से फर्जी अकाउंट बनाया, FIR के बाद साइबर सेल तलाश रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment