Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रिंसिपल-शिक्षकों पर आपत्तिजनक रील बनाकर इंस्टाग्राम पर डाले:प्रयागराज में स्कूल के नाम से फर्जी अकाउंट बनाया, FIR के बाद साइबर सेल तलाश रही

    22 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के बिशप जॉनसन स्कूल एंड कॉलेज के नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट बनाकर प्रधानाचार्य, उनकी पत्नी और स्कूल के शिक्षकों के खिलाफ आपत्तिजनक रीलें पोस्ट करने का मामला सामने आया है। फर्जी अकाउंट पर स्कूल का लोगो भी लगाया गया। इसमें करीब 20 पोस्ट अपलोड की गई हैं। शिकायत मिलने के बाद सिविल लाइंस पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 29 सितंबर को सामने आया फर्जी अकाउंट प्रधानाचार्य डॉ. विशाल नोबेल सिंह की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, 29 सितंबर को उन्हें इंस्टाग्राम पर स्कूल के नाम से एक फर्जी अकाउंट दिखाई दिया। अकाउंट का नाम BJSC JANTA PARTY BJSCIAN बताया गया है। इसमें बिशप जॉनसन स्कूल का लोगो इस्तेमाल किया गया था। शिकायत के मुताबिक, अकाउंट पर करीब 20 पोस्ट हैं। इनमें प्रधानाचार्य, उनकी पत्नी और स्कूल के अन्य शिक्षकों को लेकर रीलें पोस्ट की गई हैं। आरोप है कि इन रीलों में अभद्र और अमर्यादित टिप्पणियां की गई हैं। प्रधानाचार्य ने पुलिस को बताया कि फर्जी अकाउंट से इस तरह की पोस्ट किए जाने से उनकी और स्कूल से जुड़े लोगों की छवि खराब हो रही है। इससे विद्यालय की गरिमा और प्रतिष्ठा को भी ठेस पहुंच रही है। उन्होंने फर्जी अकाउंट संचालित करने वाले व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शिकायत के साथ संबंधित इंस्टाग्राम रील का लिंक भी पुलिस को उपलब्ध कराया गया है। साइबर सेल की मदद से आरोपी की तलाश एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस अब फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट संचालित करने वाले व्यक्ति की पहचान में जुटी है। पुलिस अकाउंट से जुड़ी जानकारी और पोस्ट की जांच कर रही है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी रामाश्रय यादव ने बताया कि यह पता लगाया जा रहा है कि स्कूल का नाम और लोगो इस्तेमाल कर अकाउंट किसने बनाया और आपत्तिजनक रीलें किसने अपलोड कीं। जांच में साइबर सेल की भी मदद ली जा रही है। बिशप जॉनसन स्कूल एंड कॉलेज की स्थापना 1977 में हुई थी। स्कूल को स्थापित हुए करीब 49 साल हो चुके हैं। यह चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया (CNI), लखनऊ डायोसिस के अंतर्गत संचालित होता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूरन हत्याकांड का 13 घंटे बाद भी खुलासा नहीं:धान के खेत में मिली थी गर्दन कटी लाश, पुलिस दो बुजुर्ग भाइयों से कर रही पूछताछ
    Next Article
    कानपुर में स्वच्छता व सेवा अभियान:युवाओं ने ली स्वच्छ व हरित राष्ट्र निर्माण की शपथ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment