Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में कंप्यूटर आपरेटर को पीटकर मार डाला:मरने से पहले वीडियो में हमलावरों के नाम बताए; पूर्व ब्लॉक प्रमुख, कोटेदार सहित 6 पर FIR

    9 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ में गुरुवार शाम करीब 7 बजे पूर्ति विभाग के कंप्यूटर आपरेटर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। ऑफिस से घर लौटते समय पहले से घात लगाए आरोपियों ने लाठी-डंडे, सरिया और रिवाल्वर की बट से बुरी तरह पीटा। पिटाई के बाद मरा समझकर आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन ने उसे अस्पताल पहुंचा, जहां उसकी मौत हो गई। मरने से पहले कंप्यूटर आपरेटर का एक वीडियो बयान सामने आया है। उसमें वह पूर्व ब्लॉक प्रमुख सहित छह लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। मामला जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर लीलापुर थाना क्षेत्र के सिंधोरा गांव का है। पुलिस ने परिजन की शिकायत पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख, उनके कोटेदार भाई सहित 6 नामजद लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। पति की हत्या के बाद पत्नी ने रोते हुए कहा- जैसा मेरे साथ हुआ है, ऐसे उन लोगों के साथ भी होना चाहिए। मेरी बच्ची का क्या होगा, मेरे बेकसूर पति को मार दिया गया। उन लोग को भी तड़पा-तड़पा कर मारना चाहिए। सिलसिलेवार तरीके से पढ़ें पूरी खबर… लीलापुर थाना क्षेत्र के सिंधोरा गांव निवासी सौरभ विश्वकर्मा (32) पूर्ति विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर संविदा पर काम करते थे। सौरभ की एक साल पहले आंचल से शादी हुई थी। उनकी चार महीने की बेटी है। सौरभ तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। बड़े भाई सुशील विश्वकर्मा टैक्सी चलाते हैं, जबकि दूसरे भाई सोनू विश्वकर्मा खेती करते हैं। परिजनों की तहरीर के मुताबिक, 13 अगस्त की शाम करीब 7 से 7:15 बजे के बीच सौरभ लालगंज स्थित सप्लाई कार्यालय से घर लौट रहे थे। वह गजाधर इंटर कॉलेज से करीब 150 मीटर आगे पहुंचे थे। तभी पहले से घात लगाकर बैठे सौरभ तिवारी (32), दरोगा तिवारी (30), सोनू तिवारी (30), अनुज तिवारी (32) समेत अन्य लोगों ने उन्हें घेर लिया। सरिया और रिवॉल्वर की बट से पीटा आरोपियों ने सौरभ पर सरिया, लाठी-डंडों और रिवॉल्वर की बट से हमला किया। गंभीर रूप से घायल होकर जब वह सड़क पर गिर पड़े तो आरोपी उन्हें मरा समझकर मौके से फरार हो गए। जाते समय उनका मोबाइल भी ले गए। दोस्तों ने अस्पताल पहुंचाया हमले के बाद सौरभ की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने उसके दोस्त सोनू उपाध्याय और शुभम पांडेय को घटना की जानकारी दी। दोनों मौके पर पहुंचे और सौरभ को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सौरभ की मौत से पहले का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें उसने आरोपियों का नाम भी लिया है और बोला- दरोगा तिवारी और उनके भाई बड़े तिवारी के बेटे समेत 8-10 लोगों ने लाठी-डंडों से मेरे साथ मारपीट की है। मेरी गर्दन पर बंदूक की बट से मारा और पैर भी तोड़ दिया है। चार महीने पहले घर पर फायरिंग परिजनों ने बताया कि संजय उर्फ बड़े तिवारी लक्ष्मणपुर के पूर्व ब्लाक प्रमुख हैं। जबकि उनके भाई सोनू तिवारी कोटेदार हैं। सोनू का राशन कार्ड का एक काम पास न करने पर आरोपियों ने दुश्मनी ठान ली थी। करीब चार महीने पहले भी आरोपियों ने घर पर 6-7 राउंड फायरिंग की थी। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने सौरभ की हत्या की है। ससुर ने कहा- आरोपियों का एनकाउंटर हो सौरभ के ससुर सज्जन विश्वकर्मा ने कहा कि हमारी मांग है कि जितने अपराधी हैं सबको पकड़ा जाए। पकड़ने के बाद एनकाउंटर हो, बुलडोजर से उनका घर गिरवाया जाए। उसकी जो पत्नी है उसको एक सरकारी नौकरी दी जाए। उसके 4 महीने की बच्ची है उसको भी कुछ न कुछ सरकार की तरफ से अनुदान दिया जाए। पुलिस बल तैनात, पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया। एएसपी बृजनंदन राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ASP बृजनंदन राय ने बताया- तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुरानी रंजिश का मामला है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। एक आरोपी दरोगा तिवारी को शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है। --------------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- मां-बेटी ने पिता की हत्या करके शव दफनाया:बॉयफ्रेंड से बात करने से रोकता था, रायबरेली में एक महीने तक जुर्म छिपाया रायबरेली में मां ने बेटी के साथ मिलकर पिता की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को घर से 50 मीटर दूर एक गड्ढे में दफना दिया। आरोपी मां ने महाराष्ट्र में नौकरी करने वाले बेटे को बताया कि पिता लड़ाई-झगड़ा करके कहीं चले गए हैं। कई दिनों तक पिता से बात न होने पर बेटा घर लौटा। पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। गांव वालों से पूछताछ के दौरान पुलिस को मां-बेटी पर शक हुआ। शुरुआत में दोनों पुलिस को गुमराह करती रहीं, लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने जुर्म कबूल कर लिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:पसंद के स्कूल में तैनाती मांगना शिक्षक का अधिकार नहीं, अंतरजनपदीय तबादला नीति को हाईकोर्ट की हरी झंडी
    Next Article
    पवन सिंह बोले-2 एक्ट्रेस के साथ कभी काम नहीं करूंगा:मुझे झूठ पसंद नहीं; यूजर्स ने कहा- एक तो अक्षरा सिंह, दूसरी कौन है भइया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment