Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:पसंद के स्कूल में तैनाती मांगना शिक्षक का अधिकार नहीं, अंतरजनपदीय तबादला नीति को हाईकोर्ट की हरी झंडी

    7 hours ago

    1

    0

    इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने अंतरजनपदीय तबादला नीति को हरी झंडी दे दी है। खंडपीठ ने स्पष्ट किया है कि प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक अपनी पसंद के किसी विशेष स्कूल में तैनाती का दावा नहीं कर सकते। न्यायालय ने कहा कि तबादला नीति के तहत शिक्षक के आवेदन पर जिले के स्तर पर विचार किया जाएगा, किसी खास विद्यालय में नियुक्ति का अधिकार नहीं है। न्यायमूर्ति पंकज भाटिया की एकल पीठ ने ऋषी कटियार सहित तीन शिक्षकों की याचिकाएं खारिज करते हुए यह आदेश पारित किया। इन याचिकाओं में 22 जून 2026 के शासनादेश के तहत तबादलों के लिए निर्धारित जिलेवार छात्र-शिक्षक अनुपात (पीटीआर) को चुनौती दी गई थी। पढ़िए पूरी खबर… डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने सड़क किनारे पिया नारियल पानी: कानपुर में दुकानदार को ओढ़ाया गमछा, पूछा- टिटनेस का इंजेक्शन लगवाया या नहीं कानपुर में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने सड़क किनारे फुटपाथ पर बैठकर नारियल पानी पिया। इस दौरान उन्होंने दुकानदार से बातचीत की और उसका हालचाल भी जाना। बातचीत के दौरान उनकी नजर दुकानदार की कटी उंगली पर पड़ी। उन्होंने पूछा- चोट कैसे लगी और टिटनेस का इंजेक्शन लगवाया है या नहीं। इसके बाद उन्होंने दुकानदार को गमछा ओढ़ाकर सम्मानित किया, नारियल पानी के 200 रुपए दिए और नारियल पानी पिलाने के लिए धन्यवाद दिया। इसके बाद वह लखनऊ के लिए रवाना हो गए। इसका वीडियो शुक्रवार को सामने आया। पढ़िए पूरी खबर… आजमगढ़ में मुठभेड़ में 2 बदमाश गिरफ्तार: पुलिस के रोकने पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली आजमगढ़ में शुक्रवार सुबह पुलिस की 2 अलग-अलग मुठभेड़ हुईं। पहली कार्रवाई तरवा थाना क्षेत्र में और दूसरी मेहनगर थाना क्षेत्र में हुई। दोनों मुठभेड़ों में पुलिस ने लूट के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग के दौरान दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल भेजा गया। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी लूट की घटनाओं में वांछित थे। कार्रवाई के दौरान उनका एक साथी मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। आरोपियों के पास से बाइक, तमंचे, कारतूस और पीली धातु भी बरामद हुई है। पढ़िए पूरी खबर… महोबा में बीच सड़क पर चिता सजाई, अंतिम संस्कार लिए जमीन नहीं मिलने से नाराज थे महोबा में अंतिम संस्कार के लिए जगह न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने बीच सड़क पर ही चिता सजा दी। सूचना मिलते ही मौके पर तहसील प्रशासन और पुलिस पहुंच गई। इस दौरान पुलिस की ग्रामीणों से नोंकझोक भी हुई। 4 घंटे तक रास्ते पर जाम लगा रहा। इस बीच पुलिस गांव वालों को समझाती रही। अंतिम संस्कार के लिए नई जगह मिलने पर ग्रामीणों ने सड़क से चिता हटाई। ग्रामीणों के मुताबिक, पुरानी जगह पर बारिश का पानी भर गया है, जहां अंतिम संस्कार करना संभव नहीं है। ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह 11 बजे से जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर छिकहरा गांव में प्रदर्शन किया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कार की सीट पर बैठे-बैठे टीचर की मौत:टायर पंक्चर होने पर स्टेपनी बदलते समय घबराहट हुई, हार्ट अटैक की आशंका
    Next Article
    प्रतापगढ़ में कंप्यूटर आपरेटर को पीटकर मार डाला:मरने से पहले वीडियो में हमलावरों के नाम बताए; पूर्व ब्लॉक प्रमुख, कोटेदार सहित 6 पर FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment