Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रधान पर मरघट की जमीन के गलत पट्टे का आरोप:ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत की, तहसीलदार ने बंजर भूमि बताया

    2 hours ago

    1

    0

    एटा जिले की अलीगंज तहसील के पुलंजरा गांव के दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह से शिकायत की है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान राजभान सिंह उर्फ गोली पर मरघट की जमीन का गलत तरीके से पट्टा कर बेचने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गाटा संख्या 103 की यह भूमि वर्षों से दलित समाज के लोगों द्वारा अंतिम संस्कार के लिए उपयोग की जाती रही है। प्रधान राजभान सिंह उर्फ गोली, जो नगला चंदन के निवासी हैं, ने वर्ष 2007 में अपने नौकर के नाम पर इस भूमि का पट्टा कर दिया। ग्रामीणों का दावा है कि प्रधान ने भूमि को शंकर मणि करवाकर बेचने और मोटा मुनाफा कमाने की नीयत से यह कार्य किया है। महाराज सिंह पुत्र रामदयाल ने अन्य ग्रामीणों के साथ मिलकर जिलाधिकारी एटा को यह सामूहिक शिकायत सौंपी है। जिलाधिकारी ने इस पूरे प्रकरण की जांच करवाकर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। ग्रामीण वेदराम ने बताया कि ग्राम प्रधान ने मरघट की भूमि का गलत तरीके से पट्टा किया है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि वे पहले भी इस संबंध में शिकायत कर चुके हैं और अब जिलाधिकारी के समक्ष अपनी बात रखने आए हैं। इस मामले पर अलीगंज के तहसीलदार संजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त प्रकरण में राजस्व टीम को जांच के लिए भेजा गया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह बंजर भूमि का पट्टा किया गया था और ग्रामीणों के आरोप निराधार हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जयपुरिया कॉलेज में शुरू होगी 'संस्कार पाठशाला':डॉ. अभिनव सिंह की पहल, बच्चों को मिलेंगे नैतिक मूल्य
    Next Article
    महिला की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, शव खेत में फेंका:होली पर मायके आई थी, मोबाइल गायब, 12 साल पहले हुई थी शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment