Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिला की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, शव खेत में फेंका:होली पर मायके आई थी, मोबाइल गायब, 12 साल पहले हुई थी शादी

    2 hours ago

    1

    0

    अमेठी में होली पर अपने मायके आई एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर गेहूं के खेत में मिला है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह पूरा मामला गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के डेंगुरपुर गांव का है। मृतका की पहचान 26 वर्षीय रेखा, पत्नी मंशाराम और पुत्री सोमई के रूप में हुई है। आज सुबह ग्रामीण जब शौच के लिए खेत की ओर गए, तो उनकी नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के अलावा फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि रेखा रात में अपने घर में थी और वह कब बाहर निकली, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। मृतका का मोबाइल भी पुलिस को नहीं मिला है। सूत्रों के मुताबिक, महिला की हत्या कुल्हाड़ी से काटकर की गई है। रेखा की शादी लगभग 12 वर्ष पहले हुई थी और उसके दो बच्चे भी हैं। वह होली के अवसर पर ही अपने मायके डेंगुरपुर आई हुई थी। पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 26 वर्षीय रेखा का शव गांव से डेढ़ सौ मीटर दूर संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में मिला है। फॉरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य संकलित किए गए हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और घटना के खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रधान पर मरघट की जमीन के गलत पट्टे का आरोप:ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत की, तहसीलदार ने बंजर भूमि बताया
    Next Article
    जाजमऊ पुल पर हादसा, महिला की मौत:डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, वाहन समेत फरार हुआ चालक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment