Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर अचानक बस रोकी, 3 की मौत:रक्षाबंधन मनाने जा रहे थे, ड्राइवर बाथरूम के लिए उतरा, ट्रक ने टक्कर मारी

    7 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बस को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 3 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 20 यात्री घायल हैं। इनमें 5 गंभीर है। गुरुवार तड़के 5.30 बजे ड्राइवर को पेशाब लगी। उसने एक्सप्रेस-वे पर थोड़ा किनारे करके बस को रोक दिया। नीचे उतरकर चला गया। तभी तेज रफ्तार ट्रक आया और पीछे से बस में घुस गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि 4-5 फीट बस पिचक गई। बस में चीख-पुकार मच गई। हादसे के वक्त ज्यादातर यात्री सो रहे थे। पिछले हिस्से की 3-4 सीट पर बैठे यात्री खून से लथपथ हो गए। बस गुड़गांव से गोरखपुर के रास्ते बिहार जा रही थी। 80 यात्री सवार थे। सभी रक्षाबंधन मनाने अपने-अपने घर जा रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे सीट के बीच में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। उन्हें नजदीकी अस्पताल ले गए। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक को लेकर भाग गया। हादसा जिला मुख्यालय से 35 किमी दूर बल्दीराय थाना क्षेत्र में हुआ। हादसे की तस्वीरें देखिए- गुड़गांव से शाम 4 बजे चली थी, ड्राइवर ने उतरते वक्त गेट बंद किए राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया। जैसे-तैसे सीटें काट-काटकर घायलों को बाहर निकाला। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। बस सवार यात्रियों ने बताया- गुड़गांव से एक निजी स्लीपर बस की टिकट बुक कराई थी। बुधवार शाम 4 बजे बस वहां से रवाना हुई थी। बस मां शीतला ट्रैवल की थी। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर ड्राइवर बार-बार बस रोककर सवारियों को उतार रहा था। यात्रियों ने कई बार उसे मना किया, लेकिन उसने उनकी बात नहीं मानी। एक्सप्रेस-वे के किनारे बस खड़ी कर बाथरूम चला गया। बस का दरवाजा बंद होने की वजह से कोई यात्री नीचे नहीं उतर पाया। इसी दौरान हादसा हो गया। हादसे में जिन 3 यात्रियों की मौत हुई। उनमें एक महिला, दो पुरुष हैं। सभी बिहार के रहने वाले थे। इनकी शिनाख्त श्यामलाल मंडल, विनोद मंडल (50) और किरन देवी (60) के रूप में हुई है। पुलिस CCTV फुटेज खंगालकर टक्कर मारने वाले ट्रक की तलाश कर रही है। हादसे में मां की मौत, बेटा घायल हादो में घायल एक यात्री सुशील मंडल ने बताया- मैं और मेरी मां किरन देवी गुड़गांव से बस में सवार हुई थीं। हमें रक्षाबंधन पर सुपौल जाना था। 2,800 रुपए का टिकट लिया था। बस में काफी भीड़ थी, इसलिए पीछे की सीट मिलीं। हम हरियाणा में रहते हैं। यहीं फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं। मां को मामा को राखी बांधने जाना था। इसलिए हम दोनों दो दिन पहले ही घर के लिए निकले थे। हादसे में मां की मौत हो गई। धमाके की आवाज से खुली नींद घायल यात्री आकाश कुमार ने बताया- हम लोग बस में सो रहे थे। इसी बीच अचानक तेज धमाका हुआ और लोग चीखने-चिल्लाने लगे। मेरी नींद खुली तो देखा कि सिर से खून बह रहा था। बस से नीचे उतरा तो देखा कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। टक्कर से बस कुछ दूर तक घिसटती चली गई। बल्दीराय थाना क्षेत्र के CO आशुतोष कुमार ने बताया- हादसे में 3 की मौत हो गई। 11 यात्री घायल हैं। क्रेन से बस को हटाया गया। मृतकों के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी है। -------------- ये खबर भी पढ़िए- लड़की ने छेड़खानी पर युवकों को 14 चप्पल मारीं:बिजनौर में बाइक से किडनैपिंग की कोशिश की; थाने में लंगड़ाते हुए माफी मांगते दिखे बिजनौर में ट्यूशन से लौट रही छात्रा ने छेड़खानी पर दो युवकों की पिटाई कर दी। वे दोनों उसे जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश कर रहे थे। तभी गुस्साई छात्रा ने अपनी चप्पल उतारी। दोनों लड़कों को बीच सड़क पर 25 सेकेंड मे 14 चप्पलें मारीं। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    BJP की मुस्लिम महिला नेता को गला काटने की धमकी:पैगम्बर मोहम्मद पर कमेंट किया, कट्‌टरपंथियों के निशाने पर आईं; VIDEO
    Next Article
    लड़की ने छेड़खानी पर युवकों को 14 चप्पल मारीं:बिजनौर में बाइक से किडनैपिंग की कोशिश की; थाने में लंगड़ाते हुए माफी मांगते दिखे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment