Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्वांचल विश्वविद्यालय में 5 करोड़ का जल-ऊर्जा शोध संस्थान:सितंबर तक तैयार होगा, 10 करोड़ की मशीनें लगेंगी

    2 hours ago

    1

    0

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में केंद्र सरकार की 'प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान' (PM-USHA) योजना के तहत एक अंतर्विषयक जल एवं ऊर्जा शोध संस्थान का निर्माण किया जा रहा है। लगभग पांच करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह संस्थान सितंबर तक पूरा होने की संभावना है। इस संस्थान में लगभग 10 करोड़ रुपये की अत्याधुनिक मशीनें और शोध उपकरण स्थापित किए जाएंगे। इससे छात्र-छात्राओं को परिसर में ही राष्ट्रीय स्तर की प्रयोगशाला सुविधाएं मिलेंगी, जो उनके शोध कार्यों के लिए महत्वपूर्ण होंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, यह संस्थान सोलर एनर्जी, हाइड्रोजन एनर्जी, गिरते भूजल स्तर, जल संरक्षण तकनीक, जल गुणवत्ता परीक्षण और स्वच्छ पेयजल की वैज्ञानिक जांच जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर शोध कार्य करेगा। शोध कार्यों के लिए यहां सोलर सिमुलेटर, फोटोवोल्टाइक टेस्टिंग सिस्टम, हाइड्रोजन प्रोडक्शन एवं स्टोरेज यूनिट, इलेक्ट्रोलाइजर सेटअप, एडवांस वाटर एनालिसिस सिस्टम, भूजल मॉनिटरिंग उपकरण जैसी आधुनिक सुविधाएं स्थापित की जाएंगी। इसके अतिरिक्त, जल की रासायनिक एवं जैविक गुणवत्ता जांचने वाली हाई-प्रिसिजन मशीनें, एनर्जी एफिशिएंसी मापन यंत्र, डेटा लॉगर और मॉडलिंग सॉफ्टवेयर भी उपलब्ध होंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि पूर्वांचल क्षेत्र में तेजी से गिरते भूजल स्तर और स्वच्छ जल की कमी को देखते हुए यह संस्थान शोध का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। यहां वर्षा जल संचयन, जल पुनर्भरण (रिचार्ज), अपशिष्ट जल शोधन, ग्रामीण क्षेत्रों में सौर ऊर्जा आधारित जल आपूर्ति प्रणाली और हाइड्रोजन को वैकल्पिक स्वच्छ ईंधन के रूप में विकसित करने पर भी अध्ययन किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्रीय विकास को गति देना भी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव रेलवे स्टेशन पर 500 रुपए की मांगने का VIDEO:स्टेशन अधीक्षक पर पैसे मांगने के आरोप, जांच की मांग
    Next Article
    कोलकाता से गोंडा लाया गया ठगी मास्टरमाइंड शमशाद:आज कोर्ट में होगा पेश, पुलिस मांगेगी रिमांड, 12 जिले के युवाओं से ठगी का मामला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment