Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कोलकाता से गोंडा लाया गया ठगी मास्टरमाइंड शमशाद:आज कोर्ट में होगा पेश, पुलिस मांगेगी रिमांड, 12 जिले के युवाओं से ठगी का मामला

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले की नगर कोतवाली पुलिस 200 से अधिक लोगों से ठगी करने वाले मास्टरमाइंड शमशाद उर्फ विवेक उर्फ नरेंद्र को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर कोलकाता से आज देर रात गोंडा पहुंची है। जहां आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है आज गोंडा मेडिकल कॉलेज में मेडिकल कराने के बाद आरोपी शमशाद को गोंडा न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस उसकी न्यायिक हिरासत की मांग करेगी। न्यायिक हिरासत मिलने के बाद नगर कोतवाली पुलिस आरोपी से पूछताछ के लिए कोर्ट से रिमांड भी मांगेगी। रिमांड मिलने के बाद नगर कोतवाली पुलिस इस पूरे ठगी मामले की विस्तार से जांच करेगी और आगे की कार्रवाई करेगी। उम्मीद है कि कड़ाई से पूछताछ के दौरान आरोपी इस पूरी ठगी का खुलासा करेगा और कुछ पैसों की बरामदगी भी हो सकती है। आरोपी शमशाद को कोलकाता पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट के अंदर से ही हिरासत में लिया था, जिसे बाद में गोंडा पुलिस को सौंप दिया गया। गोंडा नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि 200 से अधिक लोगों ने विदेश भेजने के नाम पर ठगी को लेकर मुकदमा दर्ज करवाया था। 3 तस्वीरें देखिए… गोंडा पुलिस के पत्र पर कोलकाता पुलिस ने आरोपी को एयरपोर्ट से हिरासत में लिया था। पुलिस यह भी पूछताछ करेगी कि आरोपी ने किस तरीके से धोखाधड़ी की और ठगी के पैसे कहां छिपा कर रखे हैं। इसके साथ ही, नगर कोतवाली पुलिस आरोपी के तीन नामों (शमशाद, विवेक, नरेंद्र) को लेकर भी विस्तार से जांच कर रही है कि उसने कागजों में कैसे बदलाव कर गोंडा में इतना बड़ा फ्रॉड किया। पुलिस जल्द ही इस पूरे मामले में बड़ी कार्रवाई करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्वांचल विश्वविद्यालय में 5 करोड़ का जल-ऊर्जा शोध संस्थान:सितंबर तक तैयार होगा, 10 करोड़ की मशीनें लगेंगी
    Next Article
    होली पर स्वास्थ्य-पुलिस विभाग अलर्ट:आपात स्थिति से निपटने को तैयार, सोशल मीडिया पर भी निगरानी, बखिरा व धर्मसिंहवा में पीएसी की तैनाती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment