Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पति पर अवैध संबंध, घर से निकालने का आरोप:हाथरस में बोली- पति ने मारपीट कर घर से निकाला, FIR दर्ज

    1 hour ago

    1

    0

    हाथरस के महिला थाने में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शनिवार देर रात दर्ज मुकदमे में महिला ने पति पर अवैध संबंध रखने, शराब के नशे में मारपीट करने, मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने और घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। किला मढ़ैया, मुरसान निवासी लक्ष्मी देवी पुत्री नत्थीलाल कुशवाह ने शिकायत में बताया कि उनकी शादी 18 फरवरी 2010 को अलीगढ़ के विजयगढ़ देहात निवासी विजय सिंह पुत्र चंद्रपाल सिंह से हुई थी। शादी में करीब पांच लाख रुपये खर्च किए गए थे। शादी के एक-दो साल तक सब ठीक रहा। उनका एक बेटा है, जिसकी उम्र करीब 13 साल है। वह पिछले चार साल से लक्ष्मी देवी के साथ रह रहा है। लक्ष्मी देवी का आरोप है कि पिछले पांच-छह साल से उनके पति विजय सिंह के अलीगढ़ के इरथनी, अकराबाद निवासी ममता नाम की महिला से अवैध संबंध हैं। उन्होंने यह बात पंचायत में भी रखी थी। पंचायत में विजय सिंह के परिजनों ने उन्हें समझाया, लेकिन इसके बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ। पति पर शराब पीकर मारपीट का आरोप महिला के अनुसार, इसके बाद पति शराब पीकर उनके साथ मारपीट करने लगे। वह उन्हें परेशान करते थे और खाने-पीने का सामान भी नहीं लाते थे। महिला ने पति पर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। लक्ष्मी देवी का कहना है कि गाली-गलौज करते हुए उन्हें और उनके बेटे को घर से निकाल दिया गया। इसके बाद से वह अपने बेटे प्रतीक के साथ मायके में रह रही हैं। बेटे की पढ़ाई-लिखाई का खर्च भी वह खुद उठा रही हैं। महिला ने आरोप लगाया कि ममता ने उन्हें कई बार फोन पर धमकी दी है, जिसकी रिकॉर्डिंग उनके पास मौजूद है। पुलिस कर रही मामले की जांच लक्ष्मी देवी के मुताबिक, पिछले चार साल से उनके पति ने उनके या बेटे के लिए खाने-पीने, पढ़ाई-लिखाई और कपड़ों का कोई इंतजाम नहीं किया है। महिला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम ने देर रात बघौचघाट थाने की जांच की:छात्राओं की सुविधाओं, सफाई और जनशिकायतों के निपटारे पर दिए निर्देश
    Next Article
    हरदोई में जलभराव की जांच करने पहुंचे लेखपाल से अभद्रता:नक्शा-खसरा फाड़ने का आरोप; आरोपी पर केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment