Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी ने तौलिए से गला घोंटकर पति को मार डाला:अवैध संबंधों का विरोध करता था, पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि; आरोपी पत्नी गिरफ्तार

    17 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में सोमवार रात करीब 8 बजे अवैध संबंधों का विरोध करने पर पत्नी द्वारा पति की हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि प्रीति ने तौलिये से गला घोंटकर पति कृष्ण कुमार की जान ले ली। मंगलवार को अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान परिजनों को गले पर निशान दिखाई दिए, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। बुधवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। पुलिस ने बुधवार दोपहर करीब 3 बजे आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। मामला कोतवाली नगर क्षेत्र के बहलीमपुरा गांव का है। अवैध संबंधों को लेकर पति-पत्नी में होता था विवाद परिजनों के मुताबिक, कृष्ण कुमार खेती और पशुपालन करते थे। उनकी शादी करीब 16 साल पहले थौना निवासी प्रीति से हुई थी। मृतक की मां अंगूरी देवी और भांजे प्रदीप राजपूत का आरोप है कि प्रीति के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध थे और वह घंटों फोन पर उससे बात करती थी। कृष्ण कुमार इसका विरोध करते थे, जिसके चलते दोनों के बीच अक्सर विवाद और मारपीट होती थी। नशे की हालत में पति के घर लौटने का इंतजार किया परिजनों के अनुसार, सोमवार रात प्रीति ने कृष्ण कुमार को शराब पीने के लिए पैसे दिए। रात करीब 9 बजे वह नशे की हालत में घर लौटे। आरोप है कि इसी दौरान प्रीति ने तौलिये से उनका गला घोंट दिया। पास में सो रही मां अंगूरी देवी को शोर सुनाई दिया तो वह मौके पर पहुंचीं। तब कृष्ण कुमार अचेत अवस्था में मिले। चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। गले पर निशान देखकर परिजनों को हुआ शक मंगलवार सुबह रिश्तेदार घर पहुंचे तो कृष्ण कुमार के गले पर निशान देखकर उन्हें हत्या का शक हुआ। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बुधवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने प्रीति को गिरफ्तार कर लिया। संपत्ति बेचकर प्रेमी के साथ जाने का आरोप मृतक के भांजे प्रदीप ने पुलिस को बताया कि प्रीति कथित तौर पर पति की संपत्ति बेचकर प्रेमी के साथ फरार होना चाहती थी। आरोप है कि वह पहले ही 35 लाख रुपये का एक प्लाट और पांच भैंसें बेच चुकी थी। परिजनों का दावा है कि अब वह तीन बीघा जमीन, मकान और एक अन्य प्लाट बेचने की तैयारी में थी। हालांकि, संपत्ति बेचने और हत्या की योजना से जुड़े इन आरोपों की पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस ने आरोपी पत्नी को किया गिरफ्तार पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब हत्या के पीछे की पूरी वजह, कथित अवैध संबंध और संपत्ति से जुड़े आरोपों की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में पैगाम के परचम तले निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी:जुलूस में पहुंचे विधानपरिषद सभापति और भाजपा जिलाध्यक्ष, हुआ जोरदार स्वागत
    Next Article
    ईद-उल-मिलाद-उन-नबी का त्योहार, गूंजे 'या नबी' के नारे:चन्दौली के सकलडीहा में अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment