Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में पैगाम के परचम तले निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी:जुलूस में पहुंचे विधानपरिषद सभापति और भाजपा जिलाध्यक्ष, हुआ जोरदार स्वागत

    18 hours ago

    1

    0

    झांसी में बुधवार को ईद-मिलाद-उन-नबी के मौके पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। मरकजी मस्जिद से पैगाम-ए-अमन के परचम के साथ शुरू हुए जुलूस में शहर और आसपास के क्षेत्रों से करीब 15 हजार लोग शामिल हुए। जुलूस में शामिल लोग पैगंबर मोहम्मद की शान में नात पढ़ते हुए और ‘जो सबसे प्यारा नबी हमारा’, ‘नारा-ए-तकबीर अल्लाहु अकबर’ और ‘नारा-ए-रिसालत या रसूलल्लाह’ के नारे लगाते हुए आगे बढ़े। 2 तस्वीर देखिए… गुलाम गौस खां की तोप से सलामी दी नवाबाद थाना क्षेत्र में गोविंद चौराहा और सैंयर गेट के बीच स्थित मरकजी मस्जिद में पहले जुमा की नमाज अदा कराई गई। इसके बाद दोपहर करीब 3 बजे जुलूस-ए-मोहम्मदी की शुरुआत हुई। जुलूस से पहले पैगाम-ए-अमन के परचम को पारंपरिक रूप से तलवारों और गुलाम गौस खां की तोप से सलामी दी गई। इसके बाद मुस्लिम धर्मगुरुओं ने परचम उठाकर जुलूस का आगाज कराया। जुलूस में सबसे आगे पैगाम-ए-अमन का परचम रहा। इसके साथ सीरत कमेटी के चौधरी असलम शेर, शिया धर्मगुरु शान-ए-हैदर जैदी, एडवोकेट नूर अहमद मंसूरी, इम्तियाज हुसैन और एडवोकेट याकूब अहमद मंसूरी मौजूद रहे। परचम के पीछे हजारों की संख्या में लोग चलते रहे। शहर के अलग-अलग इलाकों से निकले जुलूस भी रास्ते में मुख्य जुलूस में शामिल होते गए। करीब 5 किलोमीटर चला जुलूस जुलूस मरकजी मस्जिद से शुरू होकर बाहर सैंयर गेट, बाहर ओरछागेट, अंदर ओरछागेट, सुभाषगंज, बड़ा बाजार, मिठाई बाजार, बिसाती बाजार, गन्दीगर का टपरा, सर्राफा बाजार, मानिक चौक, सिंधी तिराहा, पंजाब नेशनल बैंक और जिला अस्पताल होते हुए गुलाम गौस खां (मिनर्वा) से किले की तलहटी स्थित मैदान पहुंचा। करीब 5 किलोमीटर पैदल चलने के बाद भी जुलूस में शामिल लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ। पूरे रास्ते नारे और नात की आवाजें गूंजती रहीं। जुलूस के स्वागत के लिए रास्ते में जगह-जगह स्टॉल लगाए गए थे। यहां लोगों को पानी, हलवा, बिस्किट और केक खिलाकर स्वागत किया गया। पैगाम-ए-अमन का परचम लेकर चल रहे लोगों को कई जगह पगड़ी पहनाकर सम्मानित भी किया गया। ड्रोन से हुई निगरानी, चौराहों पर तैनात रहा फोर्स जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट रही। असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए ड्रोन से पूरे रूट की निगरानी की गई। कोतवाली और नवाबाद थाना प्रभारी निरीक्षकों ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। प्रमुख चौराहों पर भी बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। जुलूस के दौरान रूट पर चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर रोक रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ के राजकीय संप्रेक्षण गृह का अफसरों ने किया निरीक्षण:किशोरों से पूछा- खाना, दवा और वकील मिल रहा है या नहीं
    Next Article
    पत्नी ने तौलिए से गला घोंटकर पति को मार डाला:अवैध संबंधों का विरोध करता था, पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि; आरोपी पत्नी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment