Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी और प्रेमी ने पति का पैर से गला दबाया:शाहजहांपुर में बाग में लाश केले के पेड़ के नीचे दफनाया, अफेयर में बन रहा था अड़चन

    1 hour ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में प्रेम प्रसंग में बाधा बनने पर पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। आरोपियों ने पति का गला घोंटकर शव को एक बगिया में दफना दिया था। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना 23 फरवरी की है। मृतक ओमकार कोर्ट जा रहे थे, तभी उनकी पत्नी और प्रेमी ने उन्हें फोन कर बगिया में बुलाया। वहां शराब पिलाने के बाद दोनों ने ओमकार के साथ मारपीट की और फिर उसकी गर्दन पर पैर रखकर गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को पेड़ के पास जमीन में दफना दिया गया था। मृतक के भाई सत्यवीर ने 6 मार्च को गुमशुदगी दर्ज कराई थी और बाद में 4 जून को पत्नी व प्रेमी पर अपहरण कर हत्या का शक जताया था। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर शव बरामद किया। पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि ओमकार की पत्नी ओमा भारती कांट के लिंथरा गांव में अपनी बड़ी बहन के घर अक्सर आती-जाती थी, जहां उसका संपर्क नन्हे से हुआ। धीरे-धीरे उनकी निकटता प्रेम संबंध में बदल गई। ओमकार की भी नन्हे से दोस्ती हो गयी थी। जब ओमकार को अपनी पत्नी के प्रेम प्रसंग की जानकारी हुई, तो उसने ओमा भारती के साथ मारपीट की। इससे आहत होकर ओमा भारती अपने पति को छोड़कर प्रेमी नन्हे के साथ लिंथरा गांव में रहने लगी थी। इसी प्रेम प्रसंग को लेकर ओमकार बाधा बन रहा था, जिसके चलते उसकी हत्या की गई। मृतक ओमकार के 10 साल का एक बेटा और 12 साल की एक बेटी है। पूछताछ में आरोपियो द्वारा बताया गया कि उन्हें आशंका थी कि ओमकार उनके संबंधों के कारण उन्हें नुकसान पहुंचा सकता है। इसी आशंका को देखते हुए पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई । जब ओमकार तिलहर कोर्ट में तारीख पर गया था, तब दोनो आरोपियों द्वारा उसे ग्राम लिनथरा स्थित नन्हे की बगीया में बुलाया गया तथा उसे शराब पिलायी गयी। इसके उसके बाद जब ओमकार नशे की अवस्था में हो गया, तब आरोपी पत्नी ओमा भारती एवं नन्हे द्वारा उसकी हत्या कर दी गयी तथा साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को ग्राम लिनथरा स्थित नन्हे की बगीया में केले के पेड़ के समीप गड्ढा खोदकर दबा दिया गया। एसपी सिटी देवेंद्र सिंह ने बताया कि वादी सत्यवीर ने 6 मार्च को थाना सेहरामऊ दक्षिणी में अपने भाई ओमकार की गुमशुदगी दर्ज कराई थी साक्ष्य इकट्ठा किए गए । जांच में सामने आया कि ओमकार की हत्या उनकी पत्नी उमा भारती और उसके प्रेमी ने की है। उसी दिन ओमकार की दोनो ने मिलकर हत्या कर दी थी। शव का डीएनए कराया जाएगा और शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुकदमे में फंसे कोचिंग संचालक ने आगे कर दिए बच्चे:पैरेंट्स ने मोटी फीस भरकर इन्हें पढ़ने भेजा; बार अध्यक्ष बोले-पुलिस को FIR लिखनी चाहिए
    Next Article
    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण:विंध्याचल में निकाली गई जन जागरूकता रैली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment