Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया वृक्षारोपण:विंध्याचल में निकाली गई जन जागरूकता रैली

    1 hour ago

    1

    0

    मिर्जापुर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नगर मंडल पश्चिमी के कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। नगर अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा के नेतृत्व में गजिया कंतित स्थित ओझला पुल के पास हनुमान मंदिर और दूधनाथ मंदिर परिसर में यह कार्यक्रम हुआ। इसमें उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सोहन लाल श्रीमाली मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए एक जन जागरूकता मार्च भी निकाला गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सोहन लाल श्रीमाली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास की दिशा में लगातार प्रगति कर रहा है। उन्होंने प्रत्येक नागरिक से प्रकृति संरक्षण, हरियाली संवर्धन और स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभाने का आग्रह किया। भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी माता की स्मृति में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान का आह्वान किया है। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपनी मां के सम्मान और धरती माता की रक्षा के लिए कम से कम एक पौधा लगाने का आग्रह किया। विश्वकर्मा ने जोर दिया कि पृथ्वी के बढ़ते तापमान और पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने "एक परिवार-एक पेड़" के संकल्प को आज के समय में अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। इस कार्यक्रम में मंदिर के पुजारी हनुमान दास, विंध्यवासिनी मिश्रा, कार्यक्रम संयोजक गोपाल अग्रवाल, मंडल महामंत्री कृष्ण कुमार सिंह, मंडल उपाध्यक्ष सूरज निषाद, मंडल मंत्री राहुल चंद्र जैन, धीरज तिवारी, शिवासु द्विवेदी, उत्कर्ष पांडेय, सुमन यादव, शिव कुमार शर्मा, पंचम यादव, राकेश मौर्य, भोला मौर्य, राजकुमार दुबे, मनीष त्रिपाठी, नरेश कौशल, कृष्ण कुमार निषाद, राजकुमार निषाद, फूलचंद्र गुप्ता, शुभम श्रीमाली, नारायण यादव, जितेंद्र अग्रहरी, जितेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण और अधिकाधिक वृक्षारोपण का संकल्प लिया, साथ ही लोगों से हरित एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण में सक्रिय भागीदारी की अपील की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी और प्रेमी ने पति का पैर से गला दबाया:शाहजहांपुर में बाग में लाश केले के पेड़ के नीचे दफनाया, अफेयर में बन रहा था अड़चन
    Next Article
    रामलला के दरबार में नतमस्तक हुए नेपाल के पूर्व उपप्रधानमंत्री:परिवार संग किया दर्शन-पूजन, भारत-नेपाल की सांस्कृतिक आस्था का दिखा सुंदर संगम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment