Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में बारिश से ग्रामीण की झोपड़ी गिरी:बांस के सहारे फिर बनाई, बीमार बेटी के लिए नाव से लेने जा रहे दवा

    1 hour ago

    1

    0

    रामपुर के भैया नगला गांव में बाढ़ और बारिश ने गरीब परिवारों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। 27 अगस्त को तेज बारिश और हवा के कारण गांव निवासी विजयपाल सिंह की झोपड़ी गिर गई। झोपड़ी गिरने के बाद परिवार के सामने रहने की दिक्कत खड़ी हो गई। अब विजयपाल ने बांस के टुकड़े और लकड़ियों की मदद से दोबारा रहने का इंतजाम किया है। विजयपाल सिंह ने बताया कि वह कई सालों से इसी तरह झोपड़ी में रहकर अपना और परिवार का गुजारा कर रहे हैं। उनकी पत्नी की बीमारी के कारण पहले ही मौत हो चुकी है। परिवार में उनका बेटा, बहू, एक पोता और 16 साल की बेटी शिवानी है। विजयपाल के मुताबिक, उनकी बेटी शिवानी कई दिनों से बुखार से पीड़ित है। बाढ़ के कारण गांव में आवाजाही पर असर पड़ा है। गांव के पंचायत घर में ग्रामीणों के लिए सरकारी स्वास्थ्य सेवा का इंतजाम किया गया है, लेकिन उनका कहना है कि वहां डॉक्टर या स्वास्थ्य विभाग का कोई कर्मचारी नहीं रहता। बाढ़ पीड़ितों की होगी मदद ऐसे में बेटी के इलाज के लिए परिवार को दूसरे स्थान से दवा लाने के लिए मोटरबोट का सहारा लेना पड़ रहा है। विजयपाल ने बताया कि उनका बेटा सरकारी राशन लेने गया है। वह उसके लौटने का इंतजार कर रहे हैं। बेटे के आने के बाद दूसरे स्थान से बेटी के लिए दवा लाने की बात कही। विजयपाल का कहना है कि सरकार की ओर से अभी उन्हें सिर्फ राशन मिल रहा है। इसके अलावा अभी तक उन्हें किसी सरकारी योजना का फायदा नहीं मिला है। बारिश में झोपड़ी गिरने के बाद परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। जिलाधिकारी (DM) ने कहा है कि पीड़ितों की हर संभव मदद की जाएगी। इसके लिए राजस्व अधिकारी काम कर रहे हैं। जल्द ही बाढ़ पीड़ितों की मदद की जाएगी। वहीं, डॉ. नवीन प्रसाद का कहना है कि वह सुबह 9 बजे से 11 बजे तक गांव में रहे। मेघराज सिंह मोटरबोट के सहारे गांव पहुंचे और करीब 12 बीमार लोगों को दवा दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घर के अंदर खींचकर व्यक्ति की गोली मारकर हत्या:सिद्धार्थनगर में जमीन विवाद में बहन को बचाने पहुंचा, रास्ते की हो रही थी ढलाई
    Next Article
    मेरठ में बारिश के बाद सीएम ग्रिड योजना बनी मुसीबत:निर्माणाधीन सड़कों पर कीचड़, गड्ढों में भरा पानी; बाइक सवार चोटिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment