Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घर के अंदर खींचकर व्यक्ति की गोली मारकर हत्या:सिद्धार्थनगर में जमीन विवाद में बहन को बचाने पहुंचा, रास्ते की हो रही थी ढलाई

    53 minutes ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर में रविवार सुबह 9 बजे जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। इसी बीच बहन को मारपीट से बचाने के लिए मौके पर पहुंचे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी पक्ष के लोग उसे खीच कर घर के अंदर ले गए और सिंगल नली बंदूक से सीने में गोली मार दी। गोली उनके सीने में लगने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बहन भी गोली लगने के गंभीर घायल हो गई। घटना पुलिस ने जगदीशपुर निवासी अतुल दुबे के परिवार की तीन महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। मामला सदर नगर पालिका क्षेत्र के जगदीशपुर गांव का है। पढ़िए पूरा मामला… पांच साल से चल रहा था जमीन विवाद जगदीशपुर निवासी रामशंकर और उनके पड़ोसी अतुल दुबे के बीच घर के बगल में जमीन को करीब पांच साल से विवाद चल रहा था। परिवार का कहना है कि विवादित जमीन को लेकर कोर्ट से स्टे भी मिला हुआ था। विवादित जमीन के एक तरफ नगरपालिका की ओर से सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सड़क से जमीन तक आने-जाने के लिए अतुल दुबे के परिवार की ओर से मजदूरों से जमीन पर स्लोप बनवाया जा रहा था। इसी को लेकर रविवार सुबह दोनों परिवारों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। मृतक के भतीजे रिक्की रस्तोगी के मुताबिक, उस समय रामशंकर की बहन सरोज मौके पर मौजूद थीं। सड़क बनाने का विरोध करने पर मारपीट का आरोप वहीं, अतुल दुबे के परिजनों का कहना है कि रामशंकर के लोग उनके घर पर चढ़कर मारपीट करने गए थे। सरोज ने सड़क निर्माण का विरोध किया तो अतुल दुबे, उनकी दोनों बहनों, मां और परिवार के अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। सरोज के साथ मारपीट की जानकारी मिलने पर रामशंकर मौके पर पहुंचे और बहन को बचाने के लिए बीच-बचाव करने लगे। आरोप है कि इसी दौरान अतुल दुबे रामशंकर को पकड़कर अपने घर के अंदर खींचकर ले गए। इसी दौरान अतुल के परिवार में किसी व्यक्ति ने लाइसेंसी बंदूक से रामशंकर पर गोली चला दी, जिससे उनकी मौत हो गई। घर के अंदर सीने में गोली मारने का आरोप परिजनों के मुताबिक, घर के अंदर सिंगल नली बंदूक से रामशंकर के सीने में गोली मार दी गई। गोली लगते ही उन्होंने मौके पर दम तोड़ दिया। परिजनों का यह भी आरोप है कि सरोज पर भी गोली चलाई गई, जो उनके सिर को छूकर निकल गई। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उनका इलाज माधव प्रसाद तिवारी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। 9 लोगों को बनाया गया आरोपी प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। रामशंकर मृत अवस्था में मिले। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले में नौ लोगों को आरोपी बनाया है। इनमें अतुल दुबे, महेंद्र पांडे, रितिक पांडे, शिवेंद्र सिंह, संजय पांडे की पत्नी, वंश गोपाल धर दुबे, इन्द्रासनी दुबे और अतुल दुबे की दोनों बहनें शामिल हैं। पुलिस सभी आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है। आरोपी के घर के बाहर पुलिस तैनात हत्या के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए आरोपी के घर पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रही है। जमीन विवाद को लेकर हुई हत्या के बाद जगदीशपुर में तनाव का माहौल बना हुआ है। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ने बताया कि रामशंकर की गोली मारकर हत्या की गई है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले में साक्ष्य एकत्रित कर सभी पहलुओं की जांच कर रही है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ---------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… कानपुर में मकान गिरा, पिता-3 बेटियों की दबकर मौत:एक बेटी घायल, परिवार में अकेली बची; 2 महीने बाद शादी होनी है कानपुर में रविवार को मकान ढहने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हो गया। भारी बारिश की वजह से सुबह 9.30 बजे एक कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। हादसे में पिता और 4 बेटियां मलबे के नीचे दब गए। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में पुरानी रंजिश में दो पक्ष भिड़े:लाठी-डंडे से किया हमला, दोनों पक्षों के 14 लोगों पर केस दर्ज
    Next Article
    रामपुर में बारिश से ग्रामीण की झोपड़ी गिरी:बांस के सहारे फिर बनाई, बीमार बेटी के लिए नाव से लेने जा रहे दवा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment