Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में सुहागरात से पहले खुला दुल्हन का राज:शादीशुदा और 4 बच्चों की मां निकली, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

    15 hours ago

    1

    0

    रामपुर में पहचान छिपाकर शादी करने और ठगी के आरोप का मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में पुलिस ने महिला यासमीन और उसके दो कथित सहयोगियों कल्लू तथा रामसिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में नया मोड़ तब आया जब कोर्ट ने महिला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस फरार दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी है। नादरबाग निवासी पुनीत सब्जी बेचकर परिवार का पालन-पोषण करता है। उसके पिता का निधन हो चुका है और वह अपनी बुजुर्ग मां, भाई और बहन के साथ रहता है। पुनीत के मौसा विजय सिंह ने उसके विवाह के लिए अपने परिचित कल्लू से संपर्क किया था। आरोप है कि कल्लू ने उन्हें रामसिंह से मिलवाया और 11 जून को बरेली रोडवेज बस अड्डे पर एक युवती दिखाई। परिजनों का आरोप है कि युवती दिखाने और शादी कराने के नाम पर उनसे एक लाख रुपए लिए गए। युवती पसंद आने के बाद उसे रामपुर लाया गया, जहां उसी दिन हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कराया गया। सुहागरात से पहले खुली पहचान अगले दिन गृह प्रवेश समेत अन्य रस्में पूरी की गईं। 13 जून को सुहागरात होनी थी, लेकिन उससे पहले शनिवार दोपहर मामला अचानक खुल गया। आरोप है कि जब पुनीत बाजार गया हुआ था, तब महिला घर में रखे जेवरात और नकदी लेकर जाने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान विवाद हुआ और महिला ने डायल-112 पर कॉल कर पुलिस बुला ली। पुलिस जांच में महिला के पास से मिले आधार कार्ड में उसका नाम रिया दर्ज मिला। हालांकि पूछताछ में उसने अपना वास्तविक नाम यासमीन बताया। पुलिस के अनुसार महिला ने यह भी स्वीकार किया कि वह पहले से विवाहित है और चार बच्चों की मां है। कोर्ट ने भेजा जेल पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं उसके दोनों कथित सहयोगियों कल्लू और रामसिंह की तलाश जारी है। जेल जाते समय बोली- पैसों की तंगी में किया सब जेल भेजे जाने से पहले यासमीन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पति दिल्ली में काम करते हैं और पिछले कई वर्षों से अलग रहकर जीवनयापन कर रही थी। आर्थिक तंगी और रोजगार न मिलने के कारण उसने यह रास्ता अपनाया। यासमीन ने कहा, "पैसों की परेशानी थी। मेरे दो साथियों ने एक योजना बनाई और मैं उसमें शामिल हो गई। अगर मैं लालच नहीं करती तो आज जेल नहीं जाती।" बहन बोली- मैं कराऊंगी जमानत यासमीन की छोटी बहन सकीना ने बताया कि पुलिस ने उसकी बहन के पति से फोन पर बात की थी, लेकिन वह न तो मिलने आए और न ही कानूनी पैरवी के लिए आगे आए। उसने कहा कि अब वह स्वयं अपनी बहन की जमानत कराने का प्रयास करेगी और फिलहाल बच्चों की देखभाल भी वही कर रही है। पुलिस बोली- प्रथम दृष्टया ठगी का मामला अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला ठगी और पहचान छिपाकर शादी करने का प्रतीत होता है। महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुनीत और उसके परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    धर्मसिंहवा नगर पंचायत अध्यक्ष वसीउद्दीन समेत चार पर मुकदमा दर्ज:पूर्व विधायक के हस्तक्षेप के बाद 10 दिन बाद हुई कार्रवाई, घर में घुसकर मारने और धमकाने का आरोप
    Next Article
    कानपुर के जेके मंदिर में सजा राधा-कृष्ण का अलौकिक दरबार:गुलाबी श्रृंगार में मोहित हुए भक्त, 'राधे-राधे' से गूंजा परिसर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment