Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रात की बिजली कटौती से व्यापारी-किसान परेशान:व्यापार मंडल ने एसडीओ को ज्ञापन सौंपकर रोस्टर बदलने की मांग की

    4 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी के निघासन तहसील क्षेत्र स्थित सुथना बरसोला (तिकुनिया) में बिजली आपूर्ति व्यवस्था से व्यापारी और किसान असंतुष्ट हैं। उद्योग व्यापार मंडल तिकुनिया ने सिंगाही के अधिशासी अभियंता (एसडीओ) को ज्ञापन सौंपकर बिजली रोस्टर शेड्यूल में बदलाव की मांग की है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिनेश कुंछल (हैप्पी), महामंत्री शिशिर गुप्ता (मिन्द्र) और कोषाध्यक्ष आनंद अग्रवाल के नेतृत्व में यह ज्ञापन दिया गया। इसमें बताया गया कि रात के समय लागू बिजली रोस्टर के कारण व्यापारी और किसान वर्ग को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में कहा गया है कि दिनभर की भीषण गर्मी और धूप में काम करने के बाद लोग रात में आराम करना चाहते हैं। हालांकि, रात में बिजली कटौती के कारण उनकी नींद और दैनिक दिनचर्या प्रभावित हो रही है। इस गर्मी में छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को विशेष रूप से परेशानी हो रही है। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने बिजली विभाग से जनहित को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र के रोस्टर शेड्यूल में तत्काल बदलाव करने की मांग की है, ताकि स्थानीय लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान शीघ्र नहीं हुआ, तो व्यापारी वर्ग आंदोलन करने पर मजबूर होगा। इस ज्ञापन का समर्थन संरक्षक दिवान चंद, केदार नाथ अग्रवाल, सुरेन्द्र अग्रवाल, दीपक सिंघल, अनिल महावर, मुकेश अग्रवाल, राजकुमार गर्ग, गौरव गोयल, अमित गुप्ता, सुमित सिंघल सहित व्यापार मंडल के कई अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों ने भी किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घाटमपुर में दो बाइक चोर गिरफ्तार:चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक बरामद, पुलिस ने भेजा जेल
    Next Article
    देवबंद दारुल उलूम में शिव मंदिर होने का दावा:सहारनपुर में ललित शर्मा बोले-14 फीट नीचे शिवलिंग मिलेगा, नहीं मिले तो फांसी दे देना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment