Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    RSS के 100 स्वयं सेवक आज श्रीरामार्चनम पर परफॉर्म करेंगे:सरयू तट पर वंदन होगा, रामलला और हनुमानगढ़ी का जयघोष

    4 hours ago

    1

    0

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100वें वर्ष पर पथ संचलन के लिए दिल्ली प्रांत का घोष दल शनिवार को अयोध्या पहुंचा‌ और कारसेवकपुरम में पूर्वाभ्यास किया। स्वयंसेवकों का घोष दल आज 22 फरवरी को दोपहर श्रीरामार्चनम के अंतर्गत सरयू तट पर वंदन के साथ पथ संचलन प्रारम्भ करेगा। घोष वादन 3:15 बजे से घोष वादन प्रारंभ होगा। पथ संचलन के साथ वादन करते हुए स्वयंसेवक लता मंगेशकर चौक पहुंचेंगे। यहां स्वर सम्राज्ञी लता जी के साथ ही बलिदानी कारसेवकों को 3:35 से 3:55 तक रागमयी श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इसके बाद राम पथ से स्वयंसेवक 4:20 बजे पर हनुमानगढ़ी पहुंचेंगे। 4:35 बजे तक घोष पर स्तुति वादन होगा। 5:15 बजे श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर पहुंचकर यह दल 5:15 से 6:15 बजे तक प्रदक्षिणा और स्थिर वादन करेगा। तत्पश्चात सभी संध्या आरती में सम्मिलित होकर प्रभु श्री रामलला का दर्शन करेंगे। दिल्ली प्रांत से आए दल में 100 वादक शामिल हैं। undefined विशेष रूप से प्रशिक्षित घोष दल के 100 वादक अयोध्या में महीनों के श्रम से विशेष रूप से प्रशिक्षित घोष दल के 100 वादक अयोध्या में मनोहारी घोषवादन व पथ संचलन करेंगे। वेणु (बांसुरी), श्रृंग (स्वरद, तुर्य , नागांग, गौमुख) और शंख (बिगुल) पर अलग-अलग रागों और भिन्न-भिन्न अवसरों के अनुरूप रचनाओं का वादन होगा। कुछ रचनाएं स्थिर अवस्था में तथा शेष पथ संचलन (रूट मार्च ) के साथ बजाई जाएंगी। अद्भुत दृश्य प्रस्तुत होगा एक वेश, समान लय-स्वर के साथ जब सौ से अधिक स्वयंसेवक कदम से कदम‌ मिलाते हुए अयोध्या के राम पथ पर निकलेंगे तो निश्चित ही अद्भुत और दृश्य प्रस्तुत होगा। दिल्ली प्रांत के इस दल में वादकों की संख्या 100 है। पच्चीस स्वयंसेवकों के परिवार भी इस कार्यक्रम में रहेंगे। व्यवस्था से जुड़े कुछ कार्यकर्ता भी साथ रहेंगे। संघ परम्परा के अनुसार प्रत्येक स्वयंसेवक अपना व्यय स्वयं वहन कर रहा है। बीते दिनों आयोजन से जुड़े कुछ वरिष्ठ कार्यकर्ता अयोध्या आकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चम्पतराय से मिलकर आवश्यक अनुमति, सहमति ले चुके हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में युवती ने फांसी लगाकर किया सुसाइड:एक युवक से था अफेयर, शादी से मना करने पर उठाया कदम, दरवाजा तोड़कर निकाला शव
    Next Article
    बाहर निकलो तुम्हारी गर्मी निकालते हैं VIDEO:कानपुर में फर्मासिस्ट और ARO में हुई गाली गलौज, CMO ने फार्मासिस्ट को हटाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment