Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल के राजघाट आश्रम में साधु का शव मिला:कमरा अंदर से बंद था, करंट लगने की आशंका; 5 माह पहले बेटी की शादी की थी

    1 hour ago

    1

    0

    संभल में राजघाट गंगा स्थित एक आश्रम में रविवार को साधु का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान महाराम उर्फ महानंद (60) के रूप में हुई है। वह चंदौसी तहसील के कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के बिचेता काजी गांव के रहने वाले थे। महानंद ने संन्यास ले लिया था और काफी समय से राजघाट के आश्रम में रह रहे थे। इसके बावजूद उनका परिवार से संपर्क बना हुआ था। वह समय-समय पर घर भी आते-जाते थे। परिजनों के मुताबिक, वह बीते मंगलवार को घर से आश्रम के लिए निकले थे। शनिवार सुबह और शाम परिवार के लोगों ने उनके मोबाइल पर कई बार फोन किया, लेकिन किसी कॉल का जवाब नहीं मिला। इसके बाद परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका होने लगी। भांजा परिजनों के साथ आश्रम पहुंचा रविवार दोपहर करीब 12 बजे महानंद का भांजा बबलू, जो मुरादाबाद के बिलारी थाना क्षेत्र के अहमदाबाद कसोरा का रहने वाला है, अन्य परिजनों के साथ आश्रम पहुंचा। वहां आश्रम का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी प्रयास के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो परिवार ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में आश्रम का गेट खुलवाया। अंदर कमरे में महानंद का शव पड़ा मिला। संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने के कारण पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। इसी साल बेटी की शादी की थी, परिवार से लगातार जुड़े थे महानंद संन्यास लेने के बाद भी महानंद का परिवार से रिश्ता बना हुआ था। इसी साल 20 अप्रैल को उन्होंने अपनी बेटी कीर्ति की शादी की थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद बेटी कीर्ति और दामाद पुष्पेंद्र भी आश्रम पहुंचे। शव मिलने के बाद बेटी और महानंद की बहन का रो-रोकर बुरा हाल रहा। परिजनों के लिए यह घटना इसलिए भी चौंकाने वाली थी क्योंकि महानंद कुछ दिन पहले ही घर से आश्रम के लिए निकले थे और परिवार से उनकी बातचीत होती रहती थी। पुलिस को करंट लगने की आशंका थाना प्रभारी लवनीश चौधरी ने बताया कि शुरुआती जांच में साधु की मौत बिजली का करंट लगने से होने की आशंका है। हालांकि, मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी अभी पूरी तरह पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिल्म शूटिंग के दौरान महिला कलाकार गिरी, हाथ में चोट:प्रतापगढ़ में फौजी की विधवा का रोल निभा रहीं रागिनी अस्पताल में भर्ती
    Next Article
    हनुमान अंश पार्ट-2 में दिखेगा नैनीताल का कैंची धाम:1960 के बाद की कहानी; 2006 में डायरेक्टर ने टेका था माथा, कमाई 107 करोड़ के पार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment