Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिल्म शूटिंग के दौरान महिला कलाकार गिरी, हाथ में चोट:प्रतापगढ़ में फौजी की विधवा का रोल निभा रहीं रागिनी अस्पताल में भर्ती

    1 hour ago

    1

    0

    पट्टी तहसील क्षेत्र में पिछले दो दिनों से भोजपुरी फिल्म 'सच की जीत' की शूटिंग चल रही है। रविवार को फिल्म के एक सीन की शूटिंग पट्टी तहसील परिसर में की जा रही थी। इसी दौरान एक सीन फिल्माते समय महिला कलाकार रागिनी यादव गिर गईं, जिससे उनके हाथ में चोट आ गई। फिल्म में रागिनी यादव एक फौजी की विधवा का किरदार निभा रही हैं। रविवार को तहसील परिसर में फिल्म के एक सीन की शूटिंग हो रही थी। इस सीन में विधायक के आदमियों द्वारा उनकी बेटी के साथ बदसलूकी की जा रही थी और बेटी को बचाने के लिए उन्हें जमीन पर गिरना था। सीन का अभिनय करते समय अचानक गिरने से उनके हाथ में चोट लग गई और उन्हें दर्द होने लगा। फिल्म यूनिट के लोग तुरंत उन्हें इलाज के लिए दोपहर करीब 1 बजे पट्टी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। इमरजेंसी ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर अखिलेश जायसवाल ने बताया कि महिला के हाथ की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है, जिसके कारण दर्द हो रहा है। उनका इलाज किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, फिल्म की शूटिंग के तहत तहसील परिसर में कोर्ट से जुड़ा एक सीन भी फिल्माया जाना है। इसके लिए फिल्म यूनिट की तरफ से तैयारियां की जा रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ICU में भर्ती पद्मश्री प्रो.टीके लहरी से मारपीट का आरोप:परिजनों ने मेल में कहा-एसोसिएट प्रोफेसर ने दी गालियां, आंख में चोट के निशान
    Next Article
    संभल के राजघाट आश्रम में साधु का शव मिला:कमरा अंदर से बंद था, करंट लगने की आशंका; 5 माह पहले बेटी की शादी की थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment