Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में बारिश से 5 डिग्री पारा गिरा:श्रीकल्कि धाम सहित असमोली ब्लॉक में 6 MM बारिश, गुन्नौर-चंदौसी में धूप

    10 hours ago

    1

    0

    संभल जिले में गुरुवार शाम हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। असमोली ब्लॉक के 50 से अधिक गांवों में आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई, जबकि संभल शहर में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। बारिश के बाद तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई, जिससे उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। बारिश शाम करीब 4 बजे शुरू हुई और 35 मिनट तक तेज रही, जिसके बाद हल्की बूंदाबांदी जारी रही। असमोली ब्लॉक में 6 मिलीमीटर और संभल शहर में 0.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। शाम 5 बजे तापमान 30 डिग्री सेल्सियस था और हवाएं 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थीं। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 141 दर्ज किया गया। असमोली ब्लॉक के श्रीकल्कि धाम, रामनगर, खानपुर बंद, गरवला, बुकनाला, डोडी, टांडा, खासपुर, बेला, मढ़न, हरथला, देहरी जग्गू, सैदपुर जयराम, मुबारकपुर बंद, सेंधरी, तेलीपुरा, ओवरी, मतावली पट्टी जग्गू, नया गांव, हीरापुर, सीढल माफ़ी, रतुपूरा, शाहबाजपुर कला, राजागलबपुर और मंसूरपुर सहित 50 से अधिक गांवों में तेज बारिश हुई। वहीं, गंगा किनारे की तहसील गुन्नौर के रजपुरा ब्लॉक में धूप निकली रही, जबकि गुन्नौर, जुनावई ब्लॉक और बबराला, गुन्नौर, गंवा नगर पंचायतों में बादल छाए रहे। चंदौसी तहसील क्षेत्र में भी बादल छाए रहे और रुक-रुक कर धूप निकलती रही। शाम 6 बजे संभल शहर में फिर धूप निकली, जिससे मौसम और भी सुहावना हो गया। इस बारिश से गन्ने और धान की फसल को फायदा हुआ है। किसान अब्दुल हुसैन ने बताया कि सूखे के कारण सिंचाई की चिंता थी, लेकिन चार-पांच दिन की लगातार बारिश से फसलों को पर्याप्त पानी मिल गया है। हालांकि, अमरूद और तोरई जैसी फसलों को नुकसान की आशंका है, क्योंकि बारिश में इनमें 'कानी' और कीड़े लगने का खतरा बढ़ जाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बस्ती में घर में फंदे से लटका मिला शव:बच्चों के साथ मायके गई थी पत्नी; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
    Next Article
    गोरखपुर में स्वास्थ्य-शिक्षा, पेयजल सुविधाओं की जुटा रहे जानकारी:जनगणना की शुरू हुई तैयारी; विकास की योजनाएं बनाने में आसानी होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment