Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में बढ़ा गंगा का जलस्तर:नरौरा बैराज पर खतरे के निशान से 41 सेमी नीचे, 16 बाढ़ चौकियां अलर्ट

    11 hours ago

    1

    0

    संभल में पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नरौरा बैराज पर गंगा खतरे के निशान से 41 सेंटीमीटर नीचे बह रही है, जबकि राजघाट पर नदी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच चुकी है। इसे देखते हुए खादर क्षेत्र और गंगा किनारे बसे गांवों में बाढ़ की आशंका बढ़ गई है। प्रशासन और सिंचाई विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। सिंचाई विभाग के एसडीओ अंकित कुमार ने बताया कि गुरुवार रात 9 बजे तक चौधरी चरण सिंह गंगा बैराज, नरौरा पर जलस्तर 178.35 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 178.765 मीटर से करीब 41 सेंटीमीटर नीचे है। बैराज से वर्तमान में 1,63,181 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। क्षेत्र में 3 मिलीमीटर बारिश भी दर्ज की गई है। विभाग लगातार जलस्तर की निगरानी कर रहा है। 16 बाढ़ चौकियां अलर्ट, लोगों से सतर्क रहने की अपील गुन्नौर के एसडीएम अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सभी 16 बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है। प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से गंगा के किनारे नहीं जाने की अपील की है। ग्रामीणों में बढ़ी चिंता, फसलों पर मंडराया खतरा ग्रामीणों का कहना है कि यदि जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो निचले इलाकों में खड़ी फसलें जलमग्न हो सकती हैं। पशुपालकों ने भी मवेशियों की सुरक्षा के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। कई परिवार एहतियातन जरूरी सामान के साथ सुरक्षित स्थानों की तलाश में जुट गए हैं। पिछले साल से कम बारिश, फिर भी बढ़ा खतरा हालांकि वर्ष 2025 की तुलना में इस वर्ष अब तक करीब 100 मिलीमीटर कम बारिश हुई है, लेकिन लगातार हो रही वर्षा के कारण गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इससे गंगा तटीय इलाकों में पानी पहुंचने और बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी की सड़कों पर आज पुलिस करेगी मॉक ड्रिल:पुलिस लाइन से काशी विश्वनाथ धाम के बीच परखी जाएगी आपात स्थिति में तैयारियां
    Next Article
    औरैया में विज्ञान बस पहुंची सुदिति ग्लोबल अकैडमी:प्रयोगों के जरिए छात्रों ने सीखे विज्ञान के सिद्धांत, 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment