Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी की सड़कों पर आज पुलिस करेगी मॉक ड्रिल:पुलिस लाइन से काशी विश्वनाथ धाम के बीच परखी जाएगी आपात स्थिति में तैयारियां

    12 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में लगातार वीवीआईपी मूवमेंट को लेकर कमिश्नरेट पुलिस लगातार सतर्क रहती है। इस सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने के लिए शुक्रवार की सुबह 8 बजे से 11 बजे के बीच पुलिस लाइन से लेकर काशी विश्वनाथ धाम या काल भैरव मंदिर के बीच सिमुलेशन एक्सरसाइज यानी मॉक ड्रिल की जाएगी। इसे लेकर सभी विभाग अलर्ट मोड में हैं। वहीं ट्रैफिक विभाग ने मीडिया और आम लोगों से अपील की है की सड़क पर किसी भी तरह की पुलिस की कार्रवाई, अतरिक्त सुरक्षा बल दिखे तो परेशान न हों और न हो अफवाह फैलाएं। इसे मॉक ड्रिल का हिस्सा समझें। पुलिस लाइन से विश्वनाथ धाम के रास्ते पर होगी मॉक ड्रिल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगस्त के दूसरे सप्ताह में वाराणसी दौरे पर आ सकते हैं। इसे देखते हुए पुलिस और जिला प्रशासन तैयारियों में लगा हुआ है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां वीवीआईपी दौरे के दौरान संभावित परिस्थितियों से निपटने की अपनी तैयारियों और रिस्पॉन्स सिस्टम का शुक्रवार को परिक्षण करेगी। यह परिक्षण पुलिस लाइन से श्रीकाशी विश्वनाथ धाम मार्ग पर होगा। सभी टीमों का परखा जाएगा समन्वय एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्रा ने बताया - यह सिमुलेशन एक्सरसाइज( मॉक ड्रिल) पुलिस लाइन से लेकर काल भैरव मंदिर और काशी विश्वनाथ मंदिर के बीच किसी भी स्थान पर की जा सकती है। सुबह 8 बजे से 11 बजे तक इसका समय निर्धारित किया गया है। इस दौरान सुरक्षाव्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पुलिस बल की तैनात तथा आपात स्थिति से निपटने वाली टीमों के बीच समन्वय की तय्यारियों का परीक्षण किया जाएगा। कमियों को पहचानकर उन्हें दूर करने का होगा प्रयास अधिकारियों के अनुसार इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य किसी भी वास्तविक घटना का सनेक्त देना नहीं बलिक सभी एजेंसियों का आपसी समनवय परख कर उसमें मिलने वाली कमियों को पहचानकर उसे दूर करने का प्रयास करना है। साथ ही ट्रेफिक अधिकारियों ने मीडिया और आमजन से कसी भी प्रकार की ऐसी व्यवस्था देखकर घबराकर अफवाह फैलाने से बचने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सावधान! आपकी दवा पर असली-नकली का संकट:लखनऊ में 15 दिन में 72 करोड़ के सिंडिकेट से लेकर GST चोरी तक बड़े खुलासे
    Next Article
    संभल में बढ़ा गंगा का जलस्तर:नरौरा बैराज पर खतरे के निशान से 41 सेमी नीचे, 16 बाढ़ चौकियां अलर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment