Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट-पथराव, VIDEO:4 पर केस, खरीदी जमीन को ग्राम समाज की बताकर हमला, महिला घायल

    1 hour ago

    1

    0

    संभल जिले में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया। एक पक्ष के छह लोगों ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट की और विरोध करने पर छतों से पथराव भी किया। यह घटना डेढ़ घंटे तक चली, जिसके लाइव वीडियो भी सामने आए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह घटना गुन्नौर तहसील के रजपुरा थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में हुई। थाना प्रभारी संदीप चौधरी ने रविवार को बताया कि उल्फत, सत्यपाल पुत्र कलेक्टर, राकेश पुत्र पुलंदर और जयवीर पुत्र नाकसी के खिलाफ आईपीसी की धारा 115(2), 352, 351(3), 333 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और नामजद अभियुक्तों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। गांव निवासी धर्मवीर पुत्र सरदार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 अगस्त की शाम करीब 6 बजे उल्फत, सत्यपाल, ऋषिपाल पुत्र कलेक्टर, राकेश पुत्र पुलंदर, राजू पुत्र महेश और जयवीर पुत्र नाकसी ने उन्हें गालियां देनी शुरू कर दीं। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो सभी आरोपी उनके घर में घुस आए और लाठी-डंडों से मारपीट करने लगे। डेढ़ घंटे तक चले इस बवाल से गांव में अफरा-तफरी मच गई। धर्मवीर ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने छतों से उनके परिवार के छह सदस्यों और घर की महिलाओं पर पथराव भी किया। घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को खदेड़ दिया। मारपीट के दौरान पति को बचाने आई धर्मवीर की पत्नी अतिप्यारी घायल हो गईं, जिन्हें मेडिकल जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है। पीड़ित धर्मवीर ने बताया कि उन्होंने एक जमीन खरीदी है, जिसे लेकर आरोपी काफी समय से विवाद कर रहे हैं। आरोपियों का दावा है कि यह खरीदी गई जमीन ग्राम समाज की है, जिसके कारण वे झगड़ा करते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    FCI में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी:प्रतापगढ़ के युवक पर 1.44 लाख रुपये हड़पने का आरोप
    Next Article
    रायबरेली में गांजा तस्कर गिरफ्तार:2 किलो से अधिक गांजा और ई-रिक्शा जब्त, मुखबिर की सूचना पर दबोचा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment