Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संभल में मासूम भाई-बहन समेत 6 की मौत:युवक का सिर कटकर अलग, हाईवे पर डंपर और टेंपो की भीषण टक्कर

    6 hours ago

    1

    0

    यूपी के संभल में रविवार को बालू लदे डंपर ने टेंपो को टक्कर मार दी। हादसे में दो मासूम भाई-बहन समेत 6 लोगों की मौत हो गई। 4 लोग घायल हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ड्राइवर उसमें फंस गया। डंपर बेकाबू होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकराकर पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टेंपो अपनी लेन में जा रहा था। आगे चल रहे ई-रिक्शा ने अचानक यू-टर्न ले लिया। उसे बचाने के चक्कर में डंपर बेकाबू हो गया और टेंपो को टक्कर मार दी। टेंपो उछलकर 10 फीट दूर गिरा। सड़क पर लाशें बिखर गईं। एक युवक का सिर कटकर अलग हो गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। घायलों को उठाकर सड़क के किनारे किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को बहजोई CHC भेजा। जहां डॉक्टर्स ने चार और को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान भाई-बहन आराध्या (3 महीने) , ध्रुव (6), उनकी मामी रोहिणी (20), टेंपो चालक सौदान पाल (40), रूवैद (30) और रामपाल (35) के रूप में हुई। हादसा जिला मुख्यालय से 2 किमी दूर बहजोई थाना क्षेत्र में आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर सुबह 9 बजे हुआ। हादसे की तस्वीरें देखिए- अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए- एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया- बहजोई-चंदौसी रोड पर हादसा हुआ। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। बाकी 4 घायलों का इलाज चल रहा है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जो कुछ भी निकलकर आएगा, उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। --------------------------- ये खबर भी पढ़िए- सहारनपुर कलेक्ट्रेट में मस्जिद जमींदोज, 20 फीट का कुआं मिला:प्रशासन ने ASI को बुलाया; राजभर ने अखिलेश से पूछा- फातिहा पढ़ने जाएंगे? सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में मस्जिद ढहाए जाने के बाद नीचे कुआं मिला है। यह 20 फीट गहरा और डेढ़ मीटर चौड़ा है। कुआं स्लैब (पत्थर) से ढका था। प्रशासन ने स्लैब कटर से कटवाया तो कुआं दिखाई दिया। पुलिस ने इसे लोहे की चादर से ढक दिया है, ताकि मलबा अंदर न जाए। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में चलती AC बस में भीषण आग, VIDEO:शहीद पथ पर टायर फटने से हादसा; 30 यात्रियों को लेकर गोरखपुर से दिल्ली जा रही थी
    Next Article
    योगी ने चित्रकूट में मंच पर नेताओं को फटकारा, VIDEO:बाढ़ पीड़ितों को राहत चेक बांट रहे थे, नेता फोटो खिंचवाने की होड़ में लगे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment