Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर में युवक के खाते से 99 हजार रुपए निकाले:मोबाइल बंद होने के बाद दिखे संदिग्ध ऐप, Blinkit-Amazon के नाम से हुए ट्रांजैक्शन

    1 hour ago

    1

    0

    सहारनपुर के देवबंद में बिहार के दरभंगा निवासी युवक के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 99,056 रुपए निकाल लिए। युवक का मोबाइल अचानक बंद हो गया था। दोबारा चालू करने पर उसमें कई अनजान ऐप दिखाई दिए। इसके बाद खाते से रकम निकलने का पता चला। युवक ने बैंक और साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत की थी। अब उसकी शिकायत पर देवबंद पुलिस ने शुक्रवार सुबह 9 बजे केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोबाइल चालू किया तो दिखे अनजान ऐप दरभंगा जिले के गांव लहटा निवासी सादुल्लाह ने पुलिस को बताया कि उनका यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की अलीनगर शाखा में बचत खाता है। 29 अक्टूबर 2026 की रात करीब 9 बजे उनका मोबाइल अचानक बंद हो गया। कुछ देर बाद फोन चालू किया तो उसमें कई अनजान और संदिग्ध ऐप दिखाई दिए। उनका कहना है कि उन्होंने ये ऐप इंस्टॉल नहीं किए थे। एक मिनट में खाते से निकले 97 हजार रुपए सादुल्लाह ने गूगल पे और दूसरे UPI लेन-देन की जांच की तो पता चला कि रात 9:40 से 9:41 बजे के बीच खाते से 97,056 रुपए का भुगतान हुआ है। गूगल पे पर इस ट्रांजैक्शन के सामने Blinkit-Amazon का नाम दिखाई दे रहा था। इसके अलावा रात करीब 9:45 बजे 2 हजार रुपए के Amazon Pay गिफ्ट कार्ड की खरीद का भी संदिग्ध लेन-देन मिला। इस तरह खाते से कुल 99,056 रुपए निकल गए। बैंक और साइबर पोर्टल पर की शिकायत युवक ने पुलिस को बताया कि उसने न तो कोई भुगतान किया और न ही किसी को खाते से रकम निकालने की अनुमति दी थी। उसे आशंका है कि मोबाइल में संदिग्ध ऐप या अनधिकृत पहुंच के जरिए खाते का इस्तेमाल किया गया। हालांकि, ठगी किस तरीके से हुई, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। सादुल्लाह ने 30 अक्टूबर को बैंक शाखा और राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। अब देवबंद थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस UPI ट्रांजैक्शन, लाभार्थी खातों और मोबाइल में मिले ऐप की जांच कर रही है। साथ ही ठगी की रकम होल्ड कराने और वापस दिलाने की कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कन्नौज में खेत से निकली नंदी बाबा की विशाल मूर्ति:ग्रामीणों ने मंदिर में कराई स्थापना, विहिप ने खुदाई कराने की मांग की
    Next Article
    युवती को अश्लील कॉल कर धमकाने का आरोप, FIR:हरदोई में 3 बार तुड़वाया शादी का रिश्ता, परिवार को जान से मारने की धमकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment