Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवती को अश्लील कॉल कर धमकाने का आरोप, FIR:हरदोई में 3 बार तुड़वाया शादी का रिश्ता, परिवार को जान से मारने की धमकी

    2 hours ago

    1

    0

    हरदोई के हरियावां थाना क्षेत्र के एक गांव की 25 वर्षीय युवती को अश्लील कॉल करने, धमकाने और उसकी शादी के रिश्ते तुड़वाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शाहजहांपुर निवासी युवक युवती की गलत तस्वीरें और झूठी बातें भेजकर उसके रिश्ते खराब कर रहा था। विरोध करने पर उसने युवती और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। रिपोर्ट गुरुवार दोपहर 2:28 बजे दर्ज की गई। गलत फोटो भेजकर तुड़वाए रिश्ते पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि आरोपी काफी समय से उसके मोबाइल पर अश्लील बातें करता है। मना करने पर गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हो जाता है। आरोप है कि जब भी परिजन उसकी शादी के लिए बातचीत आगे बढ़ाते, आरोपी संबंधित लोगों को झूठी बातें और गलत तस्वीरें भेजकर भड़का देता था। उसकी हरकतों के चलते पहले दो बार रिश्ता तय होते-होते टूट गया। तीसरी बार रिश्ता तय होने के बाद भी आरोपी ने उसे तुड़वा दिया। फोटो-वीडियो फैलाने और गोली मारने की धमकी शिकायत के मुताबिक, विरोध करने पर आरोपी ने फोटो-वीडियो बनाकर समाज में फैलाने और गोली मारने की धमकी दी। परिजनों ने उसे समझाने और रोकने की कोशिश की तो उन्हें भी जानमाल की धमकी दी गई। लगातार मिल रही धमकियों और शादी के रिश्तों में आ रही रुकावटों से परेशान होकर युवती ने पुलिस से शिकायत की। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने शाहजहांपुर जिले के निवासी अवनीश सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में युवक के खाते से 99 हजार रुपए निकाले:मोबाइल बंद होने के बाद दिखे संदिग्ध ऐप, Blinkit-Amazon के नाम से हुए ट्रांजैक्शन
    Next Article
    शादी की मांग लेकर प्रेमी के घर पहुंची छात्रा:शामली में युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment