Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीजेएम ने सिकंदरा थानाध्यक्ष को भेजा नोटिस:गिरफ्तारी मेमो में चोट नहीं, मेडिकल में पांच चोटें मिलने पर हुई कार्रवाई

    18 hours ago

    1

    0

    आगरा में गिरफ्तारी मेमो और मेडिकल रिपोर्ट में अंतर मिलने पर सीजेएम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। सीजेएम मृत्युंजय श्रीवास्तव ने थाना सिकंदरा के थानाध्यक्ष को नोटिस जारी कर विस्तृत स्पष्टीकरण मांगा है। क्या है मामला मामले के अनुसार, यश खिरवार उर्फ यशपाल पुत्र लाखन सिंह, निवासी दौरेठा नंबर-1, थाना शाहगंज को थाना सिकंदरा पुलिस ने अपराध संख्या 420/23 में दर्ज अमानत में खयानत, धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र के आरोप में 8 फरवरी 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में सीजेएम कोर्ट में पेश किया था। आरोपी के अधिवक्ता प्रवेश सोलंकी ने अदालत में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि पुलिस ने आरोपी को 7 फरवरी को ही घर से उठा लिया था, लेकिन गिरफ्तारी 8 फरवरी की दिखाई गई। अधिवक्ता ने यह भी कहा कि गिरफ्तारी मेमो में आरोपी के शरीर पर किसी भी चोट का उल्लेख नहीं है। मेडिकल रिपोर्ट में क्या मिला अदालत में प्रस्तुत जिला अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट में आरोपी के शरीर पर पांच चोटें दर्ज पाई गईं। गिरफ्तारी मेमो और मेडिकल रिपोर्ट में इस अंतर को अदालत ने गंभीर माना। कोर्ट का आदेश सीजेएम मृत्युंजय श्रीवास्तव ने पुलिस और अस्पताल के दस्तावेजों का अवलोकन करने के बाद इस असंगति को गंभीर प्रकृति का पाया। इसके बाद थाना सिकंदरा के थानाध्यक्ष को नोटिस जारी कर नियत तिथि पर अदालत में उपस्थित होकर विस्तृत स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया है। फिलहाल मामले में अगली सुनवाई नियत तिथि पर होगी, जहां थानाध्यक्ष को कोर्ट के सामने अपना पक्ष रखना होगा
    Click here to Read more
    Prev Article
    सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज ने दिया आत्मबोध का संदेश:रामलीला मैदान में हिंदू सम्मेलन सम्पन्न, 16 संस्कारों और संगठित रहने पर दिया जोर
    Next Article
    युवक को लाठियों से पीटा; भाले से गोदा, VIDEO:पीएम रिपोर्ट में शरीर पर मिले 24 घाव; लिवर, फेफड़ा और दिल में गंभीर चोट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment