Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    साली के घर में बहनोई का हंगामा:पत्नी से हाथापाई की, भांजियों से अभद्रता, नकदी छीनने का आरोप

    58 minutes ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर के नई मंडी थाना क्षेत्र के अमित विहार में एक महिला ने अपने बहनोई और उसके साथ आए तीन अन्य लोगों पर घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट, अभद्रता, तोड़फोड़ और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता रेखा पत्नी ऋषिपाल का कहना है कि उसकी छोटी बहन पिंकी अपनी मर्जी से मेरठ से उसके घर रहने आई थी। आरोप है कि इसी बात को लेकर 10 सितंबर की शाम करीब 7:30 बजे पिंकी का पति संदीप अपने दोस्त बबली और दो अन्य लोगों के साथ घर में घुस आया। महिलाओं का वीडियो बनाने और बंधक बनाने का आरोप रेखा के मुताबिक, संदीप और उसके साथ आए लोगों के पास कथित तौर पर हथियार थे। घर में घुसते ही उन्होंने पिंकी, रेखा की दोनों बेटियों सोनम और मोनी समेत घर की महिलाओं का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। आरोप है कि आरोपी महिलाओं पर तरह-तरह के आरोप लगा रहे थे और पिंकी को घर में बंधक बनाकर रखने की बात कह रहे थे। रविवार सुबह करीब 7 बजे रेखा ने मामले से जुड़े दो CCTV फुटेज और मोबाइल से रिकॉर्ड किया गया एक वीडियो मीडिया को उपलब्ध कराया। विरोध करने पर मारपीट और छीना-झपटी का आरोप रेखा का आरोप है कि महिलाओं ने जब वीडियो बनाने का विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी बेटी सोनम का हाथ पकड़कर खींचने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों ने घर की महिलाओं के साथ मारपीट और गाली-गलौज की। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि इसी दौरान हुई छीना-झपटी में पिंकी के पास मौजूद 2,500 रुपए भी ले लिए गए। पुलिस पहुंचने की सूचना पर भागने का आरोप परिवार के मुताबिक, विवाद बढ़ने पर 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई। आरोप है कि पुलिस के आने की जानकारी होते ही आरोपी घर में तोड़फोड़ करने लगे और महिलाओं को जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। रेखा का कहना है कि पुलिस के पहुंचने के बाद उसने पूरी घटना बताई और नई मंडी थाने में लिखित शिकायत भी दी। आरोप है कि पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की और केवल उसका मेडिकल परीक्षण कराया। परिवार की अन्य महिलाओं का मेडिकल परीक्षण नहीं कराने का भी आरोप लगाया गया है। CCTV और वीडियो के साथ SSP से शिकायत रेखा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में कहा है कि घटना से संबंधित वीडियो उसके पास मौजूद है। उसने SSP से नई मंडी थाना प्रभारी को FIR दर्ज करने के निर्देश देने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस की ओर से मामले में कार्रवाई को लेकर कोई पक्ष सामने नहीं आया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में बीच सड़क दो पक्षों में मारपीट, VIDEO:युवक ने सिर से हमला कर दूसरे को गिराया; ट्रैफिक भी थमा
    Next Article
    पीएम मोदी के जन्मदिन पर शुरू होगा 'सेवा संकल्प अभियान':हर गांव में जलेंगे आशीर्वाद के दिए, 10 बड़े मंदिरों में भी दीप जलाए जाएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment