Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीएम मोदी के जन्मदिन पर शुरू होगा 'सेवा संकल्प अभियान':हर गांव में जलेंगे आशीर्वाद के दिए, 10 बड़े मंदिरों में भी दीप जलाए जाएंगे

    1 hour ago

    1

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल की सेवा की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने और उन्हें ‘विकसित भारत-2047’ से जोड़ने के लिए संतकबीरनगर जिले में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियां तेज हो गई हैं। अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगी। इसके तहत जिले के गांवों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को अभियान से जोड़ा जाएगा। लाभार्थियों के घर जलाए जाएंगे दीप सरकारी योजनाओं का लाभ पाने वाले परिवार 17 सितंबर की शाम 7 बजे अपने घरों में दीप जलाकर अभियान में शामिल होंगे। इसके अलावा ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र, अन्नपूर्णा भवन और अमृत सरोवर समेत अन्य सरकारी परिसरों को भी रोशन किया जाएगा। बड़े स्कूलों, कॉलेजों, अस्पतालों, मंदिरों और पार्कों में भी विशेष दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बड़े मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर भी दीप जलेंगे मेंहदावल, बेलहर, सांथा, सेमरियावां, खलीलाबाद, बघौली और नाथनगर ब्लॉक में अभियान की तैयारियां चल रही हैं। मेंहदावल ब्लॉक के बाबा बौधरा स्थल और सांथा ब्लॉक के शिव मंदिर झुड़िया समेत जिले के 10 बड़े मंदिरों और प्रमुख स्थलों पर भी दीप जलाए जाएंगे। गांव-गांव लाभार्थियों की सूची तैयार अभियान को सफल बनाने के लिए डीपीआरओ ने सभी बीडीओ और सहायक विकास अधिकारियों (पंचायत) को निर्देश दिए हैं। ग्राम पंचायत और ब्लॉक स्तर पर सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों की सूची तैयार की जा रही है। अधिकारियों को हर गांव में कार्यक्रम की बेहतर तैयारी करने और ज्यादा से ज्यादा ग्रामीणों को जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आम लोगों से ‘आशीर्वाद का दीया’ हैशटैग के साथ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने की अपील की गई है। इसका उद्देश्य अभियान का संदेश गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाना है। बीडीओ बोले- हर गांव में होंगे कार्यक्रम बीडीओ मेंहदावल अवनींद्र कुमार पांडेय ने बताया कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। सरकारी योजनाओं से लाभान्वित परिवारों के घरों के साथ प्रत्येक गांव के पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र, अन्नपूर्णा भवन और अमृत सरोवर समेत अन्य सरकारी परिसरों में दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि गांवों के प्रमुख धार्मिक स्थलों और मंदिरों पर भी दीप जलाए जाएंगे। ग्राम पंचायत स्तर पर कर्मचारियों और जिम्मेदार लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    साली के घर में बहनोई का हंगामा:पत्नी से हाथापाई की, भांजियों से अभद्रता, नकदी छीनने का आरोप
    Next Article
    मऊ में 70 स्कूलों के शिक्षकों का वेतन रुका:AI अवेयरनेस प्रोग्राम का कोर्स अधूरा रहने पर हुई कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment