Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में डीजे की आवाज कम करने पर मारपीट:भागवत कार्यक्रम में युवक घायल, पुलिस ने एक ओर से ही दर्ज किया केस

    5 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर के कुड़वार में एक भागवत कार्यक्रम के दौरान डीजे की तेज आवाज को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस घटना में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक युवक घायल हो गया। घायल युवक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस एक पक्ष से ही कार्रवाई की है। यह घटना कुड़वार के पूरे कस्तूरी मसेतवा गांव में रामकृष्ण शुक्ला के घर पर चल रहे भागवत कार्यक्रम के दौरान हुई। 21 फरवरी की रात करीब 8:30 बजे, पड़ोसी रामकरन, सौरभ, सचिन, सीमा, शुभम, अंकित, सुमन, राधा, शांति, निशा और शीला सहित अन्य लोग लाठी-डंडों के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए डीजे और कार्यक्रम को रोकने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। पुलिस ने डीजे बंद करवा दिया था। हालांकि, अगले दिन 22 फरवरी की सुबह करीब 10:30 बजे, वही लोग 15 अन्य अज्ञात व्यक्तियों के साथ दोबारा रामकृष्ण शुक्ला के घर के बाहर आ धमके। उन्होंने फिर से गाली-गलौज की, कार्यक्रम को जबरन रोका और कार्यक्रम के सामान व प्याज गद्दी को क्षतिग्रस्त कर दिया। जब रामकृष्ण के मामा के लड़के विशाल मणि पांडे ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया, तो हमलावरों ने उन्हें जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीटा। विशाल को पेट में गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें सुल्तानपुर रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। रामकृष्ण शुक्ला की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में फूल और गुलाल से फागुनी उत्सव का आगाज:रंगारंग कार्यक्रम में साकिब ‘बादल’ साहित्य सेवी सम्मान से सम्मानित
    Next Article
    लखनऊ में ट्यूटर ने 20 दिन छात्रा से रेप किया:प्रेग्नेंट होने पर गर्भपात कराया, तबीयत बिगड़ने पर मां को जानकारी हुई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment