Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    समरसता संकल्प यात्रा का फतेहपुर में स्वागत:सात दिनों तक 6 विधानसभाओं के 23 मंडलों में करेगी प्रवास

    8 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में समरसता संकल्प यात्रा का शुभारंभ उनकी जन्मस्थली श्रीगुरु रविदास जन्मस्थान, सीर गोवर्धनपुर (वाराणसी) से हुआ। इस यात्रा का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इस अवसर पर प्रदेश के सभी जनपदों से आए यात्रा संयोजकों ने पवित्र कलश प्राप्त किए। फतेहपुर जनपद के जिला संयोजक राम सजीवन कोरी, सह-संयोजक पंकज त्रिपाठी, प्रसून तिवारी और धर्मेंद्र सिंह सिंगरौर वाराणसी से यात्रा रथ और पवित्र कलश लेकर गुरुवार के दिन शाम 5 बजे फतेहपुर पहुंचे। जनपद की सीमा खागा में यात्रा का स्वागत किया गया, जहां विधि-विधान से कलश की पूजा-अर्चना संपन्न हुई। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री कृष्णा पासवान, पूर्व मंत्री राजेंद्र पटेल, पूर्व मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह, विधायक विकास गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव और हसवा ब्लॉक प्रमुख विकास पासवान सहित कई जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद कलश को फतेहपुर नगर के शांति नगर स्थित बांके बिहारी मंदिर में स्थापित किया गया, जहां श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम में जिला महामंत्री पंकज त्रिवेदी, पुष्पराज पटेल, जिला मंत्री विमलेश पांडेय, कुलदीप भदौरिया, स्वरूप राज सिंह जूली, प्रदीप गर्ग, सुनीधी तिवारी, अंजू त्रिपाठी, वंदना द्विवेदी, सुमित द्विवेदी, संजय श्रीवास्तव, विनोद चंदेल और विनोद गौतम सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने कहा कि संत गुरु रविदास जी का जीवन समता, समरसता, सेवा और मानवता का अनुपम संदेश देता है। उनके विचार आज भी समाज को जोड़ने और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने की प्रेरणा प्रदान करते हैं। उन्होंने बताया कि समरसता संकल्प यात्रा के माध्यम से उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। जिला संयोजक राम सजीवन कोरी ने बताया कि यह यात्रा केवल एक धार्मिक या सामाजिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ने का एक व्यापक अभियान है। उन्होंने जोर दिया कि संत रविदास द्वारा बताए गए समरसता, समानता और मानव कल्याण के मार्ग पर चलने का संकल्प ही इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि यह यात्रा आगामी सात दिनों तक फतेहपुर जनपद की सभी छह विधानसभाओं फतेहपुर, हुसैनगंज,खागा,अयाहशाह,बिंदकी एवं जहानाबाद तथा सभी 23 मंडलों में भ्रमण करेगी।यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर गोष्ठियों,संवाद कार्यक्रमों एवं स्वागत समारोहों के माध्यम से संत रविदास के जीवन चरित्र, उनके विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जल जीवन मिशन ठेकेदारों ने जल निगम कार्यालय घेरा:रामपुर में बकाया भुगतान और जांच की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
    Next Article
    चित्रकूट में पृथक बुंदेलखंड की मांग तेज:राजा बुंदेला बोले- ‘उठो, जागो और स्वराज्य मांगो’, अलग राज्य के समर्थन में लिया संकल्प

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment