Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट में पृथक बुंदेलखंड की मांग तेज:राजा बुंदेला बोले- ‘उठो, जागो और स्वराज्य मांगो’, अलग राज्य के समर्थन में लिया संकल्प

    7 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट में पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर बुंदेलखंड संयुक्त मोर्चा की ओर से निकाली जा रही 'गांव-गांव पांव-पांव' यात्रा गुरुवार को बछरन, सुरसेन, सरधुआ और बेराउर समेत कई गांवों में पहुंची। विभिन्न स्थानों पर आयोजित जनसभाओं में लोगों को अलग बुंदेलखंड राज्य की आवश्यकता और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर जागरूक किया गया। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फिल्म अभिनेता राजा बुंदेला ने बछरन स्थित हरिमोहन सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य वोट या राजनीतिक समर्थन जुटाना नहीं, बल्कि बुंदेलखंड के लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा, “मैं आपको जगाने आया हूं। उठो, जागो और स्वराज्य मांगो।” राजा बुंदेला ने कहा कि जब तक पृथक बुंदेलखंड राज्य का गठन नहीं होगा, तब तक यह क्षेत्र पिछड़ेपन, उपेक्षा और बदहाली से पूरी तरह बाहर नहीं निकल पाएगा। उन्होंने दावा किया कि बुंदेलखंड पहले एक अलग प्रदेश था, जिसके प्रथम मुख्यमंत्री कामता प्रसाद सक्सेना थे। बाद में इसे उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बीच विभाजित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि अब पांच करोड़ बुंदेलखंडवासियों की आवाज को एक मंच पर लाकर उसी राज्य की पुनर्स्थापना की मांग की जा रही है। उन्होंने लोगों से विचारों की क्रांति लाने का आह्वान करते हुए कहा कि सोशल मीडिया से लेकर गांव-गांव की चौपाल तक पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग को मजबूत किया जाए। उनका कहना था कि यह आंदोलन अब निर्णायक चरण की ओर बढ़ रहा है और मंजिल अधिक दूर नहीं है। यात्रा का बछरन में हरिमोहन सिंह इंटर कॉलेज के संस्थापक हरिमोहन सिंह और धीरेन्द्र सिंह ने स्वागत किया। इसके बाद यात्रा सुरसेन चौराहा पहुंची, जहां प्रधान सुभाष चंद्र मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने स्वागत किया। सरधुआ गांव में मधुसूदन सिंह के आवास पर तथा बेराउर में सूर्यभान सिंह के पेट्रोल पंप परिसर में भी गोष्ठियों का आयोजन हुआ, जहां उपस्थित लोगों ने पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग के समर्थन में संकल्प दोहराया। कार्यक्रमों में जिला पंचायत सदस्य शिवशंकर सिंह, मधुरेंद्र प्रताप सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। यात्रा के संयोजक एवं पूर्व विधायक दिनेश प्रसाद मिश्र ने बताया कि अभियान के माध्यम से गांव-गांव जाकर लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बुंदेली सेना, किसान संगठनों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी भी इस अभियान में सक्रिय रूप से शामिल होकर पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    समरसता संकल्प यात्रा का फतेहपुर में स्वागत:सात दिनों तक 6 विधानसभाओं के 23 मंडलों में करेगी प्रवास
    Next Article
    भगवान टॉकीज सर्विस रोड बंद, बढ़ा 5km का सफर:लग रहा जाम, राहगीर बोले बरबाद होगा समय; लगाना पड़ेगा लंबा चक्कर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment