Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संत गाडगे जयंती पर सपा कार्यालय में कार्यक्रम:समाजवादी पार्टी ने स्वच्छता प्रणेता को याद किया, विचार गोष्ठी हुई

    5 hours ago

    1

    0

    समाजवादी पार्टी (सपा) ने संत शिरोमणि गाडगे महाराज की जयंती मनाई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर सुपर मार्केट स्थित सपा कार्यालय में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष इंजीनियर वीरेंद्र यादव ने कहा कि संत गाडगे स्वच्छ भारत अभियान के प्रणेता और मानवता के महान उपासक थे। उन्होंने बताया कि संत गाडगे का समाज सुधार आंदोलन सभी के लिए प्रेरणादायक है। उनका पूरा जीवन अंधविश्वास और कुरीतियों के विरोध में बीता। उन्होंने शिक्षा, स्वच्छता और लोक शिक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए। नेता चौधरी सुरेश निर्मल ने अपने संबोधन में कहा कि गाडगे महाराज बचपन से ही समाज में फैले अंधविश्वास, पाखंड, सामाजिक कुरीतियों और जाति प्रथा को देखकर व्यथित थे। इसी कारण उन्होंने परिवार का त्याग कर समाज सुधार के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया था। प्रदेश सचिव डॉ. शशिकांत शर्मा ने संत गाडगे के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वे एक हाथ में झाड़ू और दूसरे हाथ में मिट्टी का बर्तन लेकर चलते थे। वे लोगों की बस्तियों और गांवों में गंदगी देखते ही बिना किसी से बात किए स्वयं सफाई का कार्य शुरू कर देते थे। वरिष्ठ नेता चौधरी अरविंद कुमार निर्मल ने कहा कि संत गाडगे बाबा प्रतिदिन भजन संध्या के माध्यम से लोगों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करते थे। वे जीव हत्या और शराब पीने पर पाबंदी लगाने की बात करते थे। वे बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के बहुत करीबी थे और उनके निधन के बाद उन्हें गहरा आघात लगा, जिसके कारण उनका भी निधन हो गया। संत शिरोमणि गाडगे महाराज के जीवन, व्यक्तित्व और कृतित्व पर राम मनोहर दिवाकर, मोहम्मद अरशद खान, राजेश मौर्य, सुरजीत सिंह, शुभम लोहिया, रामखेलावन प्रजापति, राकेश यादव, पुत्तन सिंह, अरुण प्रताप यादव, शिवबरन लोधवारी, चंद्र प्रकाश आजाद, आलोक यादव, विश्वास द्विवेदी, शैलेंद्र प्रधान और रामसनेही यादव सहित कई अन्य लोगों ने विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर आशुतोष यादव, बलराज राना, रेहान क़ज़ियाना, विनय यादव, मिथुन लोधी, जयचंद्र कुशवाहा, ब्रजेश यादव और देवतादीन सहित अनेकों लोगों ने संत गाडगे महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में स्कॉर्पियो पलटी, सात लोग घायल:बेकाबू होकर पलटी, चालक की हालत गंभीर, लखनऊ रेफर
    Next Article
    अमेठी में पुलिस का विशेष अभियान, 17 वारंटी गिरफ्तार:अलग-अलग थाना क्षेत्रों से पकड़े गए, एक महिला भी शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment