Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    साध्वी हर्षानंद बोलीं- आश्रमों में मैनिक्योर-पेडिक्योर कराते हैं संत:कहा- 100% सुरक्षा की गारंटी देने वाला कोई संत बताएं, मैं उसके आश्रम में रह लूंगी...

    10 hours ago

    1

    0

    “जिन संतों को मैंने देखा है, वे पार्लर खुद आश्रम में बुला लेते हैं। मैनिक्योर-पेडिक्योर करा रहे हैं। मैं वो सब नहीं कराती हूं, लेकिन मुझे अच्छा लगता है कि हम जहां पर लक्ष्मी जी को पूजते हैं, कृष्ण जी को, नारायण को पूजते हैं, जो इतने सुंदर तरीके से रहते हैं तो उनकी पूजा करने वाला या उनको मानने वाला, वो क्यों नहीं सुंदर रहने का अधिकारी है?” यह कहना है मॉडल से साध्वी बनी हर्षा रिछारिया उर्फ साध्वी हर्षानंद गिरि का। संन्यास लेने के बाद कई संतों ने उन पर मेकअप करने, बाल रंगने और लिपस्टिक लगाकर प्रवचन देने के आरोप लगाए थे। यह भी कहा था कि संन्यास लेने के बावजूद वे अपने माता-पिता के घर जाकर रहती हैं। गुरु पूर्णिमा पर उज्जैन पहुंचीं साध्वी हर्षानंद ने इसी टिप्पणी पर अपनी बात रखी। उन्होंने संतों के आश्रमों में महिला सुरक्षा और कुछ संतों के चोरी-छिपे ब्यूटी पार्लर की सेवाएं लेने का आरोप लगाए। …या तो मैं गुरु जी के आश्रम में रहूं या अपने घर में हर्षानंद ने कहा- देखिए जिन संतों ने टीका-टिप्पणी की है, उनके पास खुद के बड़े-बड़े आश्रम हैं। वे तो वहां रह सकते हैं। आज की डेट में कौन इतना पवित्र है? कौन संत, आप नाम बताएं जो मुझे 100% सिक्योरिटी के साथ अपने आश्रम में रखेंगे। कहें मेरी बेटी के समान है। मेरे जीवन पर्यंत इसे कुछ नहीं होगा'? वो गारंटी ले लें। मैं उनके आश्रम में अपना ठिकाना बना लूंगी। मुझे लगता है कि जब तक मेरा खुद का कोई ठिकाना नहीं होगा, तब तक मेरे पास दो ही विकल्प होंगे या तो मैं गुरु जी के आश्रम में रहूं या तो अपने घर में अपने माता-पिता के साथ जहां मैं ज़्यादा सुरक्षित हूं। मुझे लगता है इसमें कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। उज्जैन में ली थी दीक्षा साध्वी हर्षानंद गिरि ने 18 अप्रैल को उज्जैन के मौनी तीर्थ आश्रम में महामंडलेश्वर सुमनानंद से दीक्षा लेकर संन्यास ग्रहण किया था। दीक्षा के दौरान उन्होंने पिंडदान भी किया था। इसके बाद वे साध्वी के रूप में विभिन्न धार्मिक आयोजनों में व्यासपीठ से प्रवचन देती नजर आईं। --------------------------- ये खबरें भी पढ़ें मॉडल से साध्वी बनी हर्षानंद बोलीं- संत प्रवचन से रोक रहे मॉडल से साध्वी बनीं हर्षा रिछारिया उर्फ हर्षानंद गिरि एक बार फिर चर्चा में हैं। उज्जैन के लक्ष्मीपुरा में सात दिवसीय देवी प्रवचन कार्यक्रम के समापन पर उन्होंने कुछ संतों पर प्रवचन रोकने और समय कम करने की कोशिश का आरोप लगाया। पढ़ें पूरी खबर मॉडल से साध्वी बनीं हर्षानंद बोलीं-पढ़ाई से ज्यादा प्रवचन मुश्किल सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर और मॉडल से साध्वी बनी ग्लैमरस हर्षा रिछारिया अब पहली बार कथा वाचन कर रही हैं। उज्जैन-मक्सी रोड स्थित लक्ष्मीपुरा में चल रहे सात दिवसीय देवी प्रवचन और अंतरराष्ट्रीय समागम में वह रोज करीब साढ़े तीन घंटे दुर्गा सप्तशती और देवी महिमा का वर्णन कर रही हैं। पढ़ें पूरी खबर हर्षानंद का संतों को चैलेंज- फॉरेन फंडिंग साबित करें: मानहानि के ₹1करोड़ मांगे उज्जैन में संन्यास विवाद के बीच स्वामी हर्षानंद गिरि (पूर्व में हर्षा रिछारिया) ने नया वीडियो जारी कर संतों के आरोपों पर जवाब दिया। उन्होंने फॉरेन फंडिंग के आरोपों को खारिज किया। कहा कि एक भी आरोप सही साबित हुआ तो वह अपनी पूरी संपत्ति अर्पित कर देंगी। वहीं आरोप गलत साबित होने पर संबंधित पक्ष से ₹1 करोड़ मानहानि की मांग की। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंडीगढ़ में युवती बोली- जिम ट्रेनर ने छेड़छाड़ की:बिना CCTV वाली जगह ले गया, सीने पर टच किया; पिता बोले- BJP अध्यक्ष ने धमकाया
    Next Article
    taslima-nasreen-kolkata-return:19 साल बाद कोलकाता लौटीं तस्लीमा नसरीन, कहा- यह मेरे लिए घर वापसी जैसा है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment