Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सावन के आखिरी सोमवार पर शिवमय हुई अयोध्या:भक्त सरयू में स्नान कर नागेश्वरनाथ मंदिर पहुंच रहे, जलाभिषेक कर बम-बम भोले के जयकारे लगा रहे

    3 hours ago

    1

    0

    सावन के आखिरी सोमवार पर रामनगरी अयोध्या पूरी तरह शिवमय नजर आई। तड़के से ही श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए शिवालयों में पहुंचने लगे। सूर्योदय के साथ मंदिरों के आसपास भीड़ बढ़ती गई। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरी रामनगरी गूंजती रही। सरयू में स्नान के बाद नागेश्वरनाथ पहुंचे भक्त श्रद्धालुओं ने सबसे पहले सरयू में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के बाद भक्त भगवान श्रीराम के पुत्र कुश द्वारा स्थापित प्राचीन नागेश्वरनाथ मंदिर पहुंचे। श्रद्धालु अपने साथ गंगाजल और पूजन सामग्री लेकर पहुंचे थे। नागेश्वरनाथ मंदिर में सुबह करीब 4 बजे से ही जलाभिषेक शुरू हो गया। मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। अपनी बारी का इंतजार करते हुए भक्त लगातार भगवान शिव के जयकारे लगाते रहे। चरणबद्ध प्रवेश से कराए दर्शन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने मंदिर में चरणबद्ध प्रवेश की व्यवस्था की। इससे मंदिर परिसर में भीड़ का दबाव नियंत्रित रहा और दर्शन-पूजन सुचारु तरीके से चलता रहा। मंदिर और आसपास के प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा। बैरिकेडिंग के साथ निगरानी की व्यवस्था की गई। यातायात को सुचारु रखने के लिए भी पुलिस और प्रशासनिक टीमें सक्रिय रहीं। शहर से गांव तक शिवालयों में आस्था का सैलाब नागेश्वरनाथ मंदिर के अलावा अयोध्या शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मंदिरों में घंटे-घड़ियाल और शंख की ध्वनि के बीच पूजा-अर्चना हुई। भक्तों ने भगवान शिव को जल, दूध, बेलपत्र और पुष्प अर्पित किए। सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना सावन के अंतिम सोमवार पर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। कई भक्तों ने देश और समाज की खुशहाली के लिए भी प्रार्थना की। रामनगरी में सुबह से ही भक्ति का माहौल बना रहा। मंदिरों के आसपास सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन की टीमें दिनभर सक्रिय रहीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सावन का आखिरी सोमवार:कानपुर के शिवालयों में भक्तों की लंबी कतारें लगी, आनन्देश्वर मंदिर में रात 2 बजे से कपाट खुले
    Next Article
    एसएसपी ने कहा- पुलिसिंग में अनुशासन पहली प्राथमिकता:पहली परिचय मीटिंग में थानेदारों को परखा, लोहियानगर, लिसाड़ीगेट थानों को लेकर की चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment