Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्वार में स्काउट गाइड शिविर का समापन:बच्चों ने बिना आग के बनाया खाना, प्राकृतिक चीजों से सजाए आकर्षक टेंट

    57 minutes ago

    1

    0

    स्वार में शनिवार को ध्वज शिष्टाचार और विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के साथ तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का शानदार समापन हो गया। अंतिम दिन बच्चों ने टेंट निर्माण और बिना आग-बर्तन के भोजन पकाने जैसी रोचक गतिविधियों में भारी उत्साह के साथ अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों को ध्वज शिष्टाचार का प्रशिक्षण देकर की गई। जिला गाइड कैप्टन निदा खुशनूद ने बच्चों को पांच टोलियों में विभाजित कर उनके टोली लीडर और सहायक लीडर नियुक्त किए। प्रशिक्षकों (निदा खुशनूद, कुशल राणा, मनोज कुमार निमेष, वर्षा गर्ग और विकास कुमार) की देखरेख में बच्चों ने टेंट पिचिंग का अभ्यास किया। बच्चों ने प्राकृतिक वस्तुओं का प्रयोग कर अपने-अपने टेंटों को बेहद आकर्षक ढंग से सजाया। बिना आग और बर्तन के पकाया भोजन शिविर के अंतिम दिन की सबसे खास गतिविधि बिना आग और बिना बर्तन के भोजन तैयार करना रही। इस गतिविधि में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी पाक कला का शानदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा प्रशिक्षकों ने बच्चों को स्काउट गाइड के नियमों, अनुशासन और सेवा भावना के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। अतिथियों ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह समापन समारोह में पहुंचे मुख्य अतिथि ने सभी टेंटों का बारीकी से निरीक्षण कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने प्रशिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्काउट गाइड के माध्यम से बच्चों में देश सेवा, नैतिक शिक्षा, अनुशासन और प्रकृति प्रेम की भावना विकसित करने का कार्य निरंतर होना चाहिए। अंत में प्रधानाध्यापक राकेश कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन फिरासत हुसैन ने किया और राष्ट्रगान के साथ शिविर का विधिवत समापन हुआ। इस अवसर पर नगर पंचायत नरपतनगर स्वार के प्रतिनिधि, मसरूर अहमद, रहमत अली, शमशी बी, अभिषेक कुमार पाठक, चैतन्य कुमार सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विश्वेश्वर के शहर में पूजे जाएंगे प्रथमेश:प्लास्टर ऑफ पेरिस से बन कर तैयार हुई प्रतिमा, कारीगर बोले- महंगाई से हाथ तंग
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में बीच सड़क दो पक्षों में मारपीट, VIDEO:युवक ने सिर से हमला कर दूसरे को गिराया; ट्रैफिक भी थमा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment