Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शंकराचार्य के वकील को जान से मारने की धमकी:मोबाइल पर मैसेज भेजा- बनारस कचहरी के साथ तुम्हें भी बम से उड़ा देंगे

    7 hours ago

    1

    0

    शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के वकील को जान से मारने की धमकी मिली है। उनके मोबाइल पर बुधवार देर रात करीब ढाई बजे धमकी भरा मैसेज आया। लिखा था- वाराणसी की कचहरी को बम से उड़ा देंगे, तुम्हें भी। शंकराचार्य पर लगे बच्चों के यौन शोषण के मामले की पैरवी वकील श्रीनाथ त्रिपाठी ही कर रहे हैं। त्रिपाठी ने धमकी भरे SMS का स्क्रीनशॉट अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया और प्रशासन से संज्ञान लेने की मांग की। धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। मैसेज भेजने वाले की पहचान की जा रही है। 14 दिनों में यह चौथी बार है, जब वाराणसी की कचहरी को उड़ाने की धमकी मिली है। इधर, प्रयागराज पुलिस चार दिनों से वाराणसी में डेरा डाले हुए है। पुलिस शंकराचार्य से पूछताछ कर सकती है, हालांकि अभी तक आश्रम नहीं पहुंची है। मामला हाईप्रोफाइल होने के कारण माना जा रहा है कि पुलिस पूरी तैयारी और होमवर्क के बाद ही उनसे पूछताछ करेगी। इससे पहले, बुधवार को शंकराचार्य पर बच्चों के यौन शोषण का केस दर्ज कराने वाले आशुतोष महाराज ने आरोप लगाया था कि अविमुक्तेश्वरानंद ने मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और वाराणसी के मठ-आश्रमों में बटुकों का यौन शोषण किया। उन्होंने दावा किया कि उनके पास इससे जुड़े सभी सबूत मौजूद हैं। अविमुक्तेश्वरानंद ने वाराणसी में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जवाब दिया था। कहा था- जब कोई बच्चा मेरे पास आया ही नहीं, तो ऐसे आरोप कैसे सही हो सकते हैं। जानिए पूरा मामला... अविमुक्तेश्वरानंद यौन शोषण केस से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 2000 किलो खराब मिठाइयां नष्ट, होली से पहले नकली पनीर-कचरी भी जब्त
    Next Article
    एटा में सड़क हादसे में इंटर के छात्र की मौत:बोर्ड परीक्षा का आखिरी पेपर देकर लौट रहा था, चालक वाहन लेकर फरार हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment