Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शंकराचार्य पर मुकदमा दर्ज, कांग्रेस ने डीएम को सौंपा ज्ञापन:चंदौली में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ कार्रवाई का विरोध

    21 hours ago

    1

    0

    चंदौली जिले में कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज पर मुकदमा दर्ज किए जाने के विरोध में दिया गया। ज्ञापन जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी के नेतृत्व में सौंपा गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने इस दौरान कहा कि भाजपा सरकार ने शंकराचार्य को संगम स्नान से रोककर, ब्रह्मचारी ब्राह्मण बटुकों की शिखा उखाड़कर और मारपीट कर सनातन धर्म का अपमान किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि शंकराचार्य सहित उनके शिष्यों पर फर्जी मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। मुन्ना ने कहा कि अंग्रेजों के क्रूर शासन में भी कभी शंकराचार्य को संगम स्नान से नहीं रोका गया था। जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार सही बातों को सुनना नहीं चाहती और सही आवाजों को दबाना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की हठधर्मिता के कारण ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्यों को परेशान व प्रताड़ित किया जा रहा है। द्विवेदी ने बताया कि कुंभ में शंकराचार्य को स्नान करने से रोका गया, उनके शिष्य ब्रह्मचारी बटुकों की शिखा पकड़कर घसीटा गया और उन्हें मारा-पीटा व अपमानित किया गया। उन्होंने आगे कहा कि अब शंकराचार्य और उनके शिष्यों पर एक आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति द्वारा सरकार के इशारे पर झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है, जो सनातन धर्म का अपमान और धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला है। कांग्रेस ने मांग की कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और तत्काल प्रभाव से फर्जी मुकदमा वापस लिया जाए। साथ ही, फर्जी मुकदमा दर्ज कराने वाले आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति के विरुद्ध उचित कानूनी कार्यवाही की जाए। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो पार्टी सड़कों पर उतरने को बाध्य होगी। इस अवसर पर बृजेश गुप्ता, मधु राय, विजय त्रिपाठी, रजनीकांत पांडेय, नारायण मूर्ति ओझा, राजेंद्र गौतम, दया राम पटेल, रामानंद यादव, तौफिक खान, शशिनाथ उपाध्याय, भवानी शरण सिंह उर्फ राहुल, राममूरत गुप्ता, माधवेंद्र मूर्ति ओझा, गुलाब राम, शिवेंद्र मिश्रा, अमरदेव राम, श्रीकांत पाठक, जुगल किशोर, मुकेश नंदन, सतेंद्र उपाध्याय, राकेश सिंह और राकेश पाठक सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर-सागर हाईवे पर दो डंपर भिड़े:ड्राइवर गंभीर, हाईवे पर मोबिल ऑयल फैलने से कई बाइक सवार फिसले
    Next Article
    चित्रकूट में बाइक सवार ने मासूम को रौंदा, मौत:ग्रामीणों ने दो आरोपी को पकड़ा, घर के बाहर खेलते समय हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment