Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शामली में श्रीमद् भागवत कथा शुरू:सैकड़ों महिलाओं ने कलश यात्रा में लिया भाग

    1 hour ago

    1

    0

    शामली में पुरानी सब्जी मंडी स्थित प्राचीन ठाकुरद्वारा मंदिर में शनिवार को श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा के आरंभ से पूर्व नगर में कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भाग लिया। यह कलश यात्रा प्राचीन ठाकुरद्वारा मंदिर से शुरू होकर गणेश चौक, बैंड मार्केट, भिक्की मोड़, गांधी चौक और बड़ा बाजार से गुजरी। यात्रा का समापन वापस ठाकुरद्वारा मंदिर पर हुआ। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया। श्रीजी कृपा परिवार, शामली द्वारा आयोजित इस श्रीमद् भागवत कथा में वृंदावन के सुप्रसिद्ध कथा व्यास आचार्य महेश भारद्वाज महाराज कथा का वाचन कर रहे हैं। कथा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगी। इसका आयोजन 30 अगस्त से 5 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। कलश यात्रा में अंकुर तोमर, सचिन मित्तल (आरटीओ), आशीष चौधरी, प्रदीप मलिक, गोविंद कौशिक, नरेश प्रधान, सीमा खोखर, प्रमोद वर्मा, राजीव चिकी पिकी वाले, भारतीय किसान यूनियन महिला विंग की जिलाध्यक्ष कविता जावला और नगर अध्यक्ष स्वाति खोखर सहित श्रीजी कृपा परिवार के सदस्य तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को अफसर का बंगला अलॉट:टेंडर घोटाले की जांच आगे बढ़ी, नगर निगम के भ्रष्ट अफसर भी निशाने पर
    Next Article
    समय रैना फिर विवादों में:बिहारियों और कश्मीरी पंडितों पर टिप्पणी से बवाल; BJP विधायक राम कदम बोले- धर्म और समुदाय मजाक का विषय नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment