Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावण में शिव मंदिरों में होगी सामूहिक महा आरती:संभल में हिंदू जागृति मंच ने धार्मिक आयोजनों की रूपरेखा तय की

    11 hours ago

    1

    0

    संभल में हिंदू जागृति मंच ने श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को नगर के विभिन्न शिवालयों में सामूहिक महा आरती, रुद्राभिषेक और जलाभिषेक आयोजित करने का निर्णय लिया है। गुरुवार शाम 5:30 बजे तिरंगा मार्केट स्थित मंच कार्यालय में हुई बैठक में इन कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। बैठक को संबोधित करते हुए हिंदू जागृति महिला मंच की जिलाध्यक्ष मीनू रस्तोगी ने श्रावण मास को भगवान शिव की आराधना का पवित्र समय बताया। उन्होंने कहा कि इस दौरान कांवड़ियों का स्वागत-अभिनंदन करना और प्रत्येक सोमवार को संध्या बेला में शिव मंदिरों में रुद्राभिषेक, जलाभिषेक तथा महा आरती का आयोजन करना महत्वपूर्ण है। उन्होंने जानकारी दी कि श्रावण के सभी सोमवारों के लिए नगर के विभिन्न शिवालयों में सामूहिक आरती की व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया गया है। इन आयोजनों को विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से भव्य स्वरूप दिया जाएगा। इस अवसर पर हिंदू जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने प्रदेश महामंत्री सुबोध कुमार गुप्ता को श्रावण मास के सामूहिक महा आरती कार्यक्रम का प्रभारी मनोनीत किया। शर्मा ने बताया कि मंच हर वर्ष श्रावण मास में शिव मंदिरों में भक्ति, कीर्तन, सत्संग, रुद्राभिषेक, जलाभिषेक और सामूहिक आरती का आयोजन करता है। इस बार उनका प्रयास है कि नगर के अधिक से अधिक शिवालयों में एक साथ महा आरती आयोजित कर धार्मिक वातावरण को और अधिक भक्तिपूर्ण बनाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि मंच के कार्यकर्ता प्रत्येक सोमवार को विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर श्रद्धालुओं के साथ महा आरती में शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त, कांवड़ियों के स्वागत और शिवभक्ति से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिससे पूरे नगर में 'ॐ नमः शिवाय' के जयघोष के साथ भक्तिमय माहौल बन सके। इस बैठक में ज्योति गुप्ता, आशा गुप्ता, सुभाष चंद्र मोंगिया, श्याम शरण शर्मा, सुभाष चंद्र शर्मा, अतुल कुमार शर्मा, अंकुर रस्तोगी, शालिनी रस्तोगी और विकास कुमार वर्मा सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता सुमन लता शर्मा ने की और बबीता भारद्वाज ने संचालन किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:हर घंटे 1 सेंटीमीटर बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, टीजीटी परीक्षा में साल्वर को बैठाने वाला परीक्षार्थी गिरफ्तार
    Next Article
    जल जीवन मिशन ठेकेदारों ने जल निगम कार्यालय घेरा:रामपुर में बकाया भुगतान और जांच की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment