Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:हर घंटे 1 सेंटीमीटर बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, टीजीटी परीक्षा में साल्वर को बैठाने वाला परीक्षार्थी गिरफ्तार

    12 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, वाराणसी की आज (गुरूवार) की बड़ी खबरें…वाराणसी में गुरुवार सुबह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। शहर में रुक-रुक कर हल्की बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे लोगों को उमस से कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वाराणसी में 4 जून 2026 को हुई टीजीटी परीक्षा में राजकीय क्वींस कालेज में एक साल्वर को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसकी निशानदेही पर साल्वर गैंग के एक सदस्य को 11 जून को गिरफ्तार किया गया था। अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें… 1. वाराणसी में सुबह से रुक-रुककर हो रही बारिश, हर घंटे 1 सेंटीमीटर बढ़ रहा गंगा का जलस्तर वाराणसी में गुरुवार सुबह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। शहर में रुक-रुक कर हल्की बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे लोगों को उमस से कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।पढ़ें पूरी खबर… 2. टीजीटी परीक्षा में साल्वर को बैठाने वाला परीक्षार्थी गिरफ्तार वाराणसी में 4 जून 2026 को हुई टीजीटी परीक्षा में राजकीय क्वींस कालेज में एक साल्वर को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसकी निशानदेही पर साल्वर गैंग के एक सदस्य को 11 जून को गिरफ्तार किया गया था। उसी समय से मूल परीक्षार्थी जिसने साल्वर गैंग की मदद से परीक्षा पास करने की कोशिश की थी। उसकी तलाश की जा रही थी। पढ़ें पूरी खबर… 3. आईएमएस-बीएचयू में रैगिंग कानून का दुरुपयोग, फर्जी शिकायत की धमकी देकर छात्रों से वसूली काशी हिंदू विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में रैगिंग के खिलाफ बनाई गई सख्त व्यवस्था का कुछ शातिर लोग गलत फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं। रैगिंग की फर्जी शिकायत दर्ज कराने की धमकी देकर छात्रों से पैसे वसूलने के दो मामले सामने आने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन और एंटी रैगिंग कमेटी सतर्क हो गई है। शुरुआती जांच में शिकायत करने वाली युवती की पहचान फर्जी पाई गई है। पढ़ें पूरी खबर… 4. हाउस टैक्स में 84,386 भवन स्वामियों को मिली छूट, AI चैटबॉट से मिल रहा 12 प्रतिशत का लाभ वाराणसी नगर निगम ने इस बार हाउस टैक्स पर छूट की मियाद बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी थी। 31 जुलाई के पहले तक नगर निगम में के डाटा के अनुसार 84,386 भवन स्वामियों ने टैक्स में छूट का फायदा उठाया है। इन सभी ने अभी तक कुल 69.30 करोड़ का हाउस टैक्स 10 प्रतिशत की छूट के साथ जमा किया है। पढ़ें पूरी खबर… 5. सावन के पहले दिन काशी में उमड़ा आस्था का सैलाब:6 द्वारों से कराया जा रहा प्रवेश, नहीं हो रहे स्पर्श दर्शन सावन माह के शुभारंभ के साथ ही धर्मनगरी वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में आस्था का अद्भुत सैलाब उमड़ पड़ा। सावन के पहले ही दिन बाबा विश्वनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए भोर से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। गंगा घाटों से लेकर मंदिर परिसर तक हर ओर 'हर-हर महादेव' के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। पढ़ें पूरी खबर… 6.वाराणसी में किशोरी से दुष्कर्म में दोषी को आजीवन कारावास वाराणसी कोर्ट ने गुरुवार को किशोरी से दुष्कर्म, बाल यौन शोषण और अश्लील सामग्री के मामले में गिरफ्तार आरोपी को दोषी पाया। सीबीआई की गिरफ्तारी और विवेचना के बाद कोर्ट ने दुष्कर्मी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। पढ़ें पूरी खबर… 7. पत्नी को पिस्टल दिखाकर धमकाने वाला पति गिरफ्तार वाराणसी की चेतगंज पुलिस ने पत्नी के साथ मारपीट करने और पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने वाले पति विकास सेठ उर्फ विक्की सेठ को गिरफ्तार कर लिया। 29 जुलाई की रात महिला ने अपने पति के द्वारा मारपीट, गाली-गलौज और पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने की सूचना डॉयल-112 पर दी थी। पढ़ें पूरी खबर… 8. वाराणसी में शीशम का पेड़ गिरा, ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त धनेसरी ग्राम सभा के नैपुरवा गांव में गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गांव में स्थित एक शीशम का पेड़ अचानक गिर गया, जिसकी चपेट में आकर विद्युत ट्रांसफार्मर अपने पोल से नीचे जमीन पर आ गिरा। इस घटना के बाद पूरे गांव की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पढ़ें पूरी खबर… 9. सारनाथ में महिला से गैंगरेप का एक आरोपी गिरफ्तार वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र में एक नौकरानी से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।पढ़ें पूरी खबर… 10. वाराणसी में दो नाबालिग बहनें लापता:बाजार जाने के बाद नहीं लौटीं, पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र से दो नाबालिग बहनें लापता हो गई हैं। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार शाम अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस दोनों बहनों की तलाश में जुटी हुई है।पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेटी को ससुराल छोड़ने गई मां से मारपीट:दहेज में कार और 2 लाख की मांग का आरोप, हाथ टूटा
    Next Article
    श्रावण में शिव मंदिरों में होगी सामूहिक महा आरती:संभल में हिंदू जागृति मंच ने धार्मिक आयोजनों की रूपरेखा तय की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment