Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टीचर के सीने से गुजरा डंपर, तड़प-तड़पकर मौत:फर्रुखाबाद में बाइक फिसलते ही नीचे गिरे, ऊपर से निकला पिछला पहिया

    7 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में गुरुवार को डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार टीचर की मौत हो गई। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें दिख रहा कि डंपर के बगल में चल रहे टीचर टक्कर लगते ही बाइक से गिर गए। इसके बाद डंपर का पिछला पहिया उनके सीने के ऊपर से निकल गया। डंपर चालक हादसे के बाद मौके से गाड़ी समेत भाग निकला। टीचर ने हादसे के समय हेलमेट लगा रखा था। मौके पर मौजूद राहगीरों ने फोन करके एंबुलेंस बुलाई, जिसके बाद टीचर को अस्पताल भिजवाया गया। वहां, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना दोपहर 12 बजे अमृतपुर इलाके की है। हादसे की 2 तस्वीरें देखिए… टीचर हादसे के समय क्लिनिक जा रहे थे अमृतपुर के उदरनपुर गांव के रहने वाले (38) के देवेंद्र विक्रम सिंह अमर ज्योति इंटर कॉलेज में टीचर थे। वह कांकरकठा गांव में अपनी क्लिनिक भी चलाते थे। परिवार में पत्नी बबली और दो बेटे सिद्धार्थ और देवांश हैं। देवेंद्र गुरुवार को स्कूल नहीं गए थे। वह सुबह 10 बजे कांकरकठा गांव अपने क्लिनिक जा रहे थे। तभी कस्बे के पास उनकी बाइक तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आ गई। बाइक का अगला पहिया जैसे ही स्लिप हुआ देवेंद्र बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। डंपर का पिछला पहिया उनके सीने से होकर निकल गया। हादसे के बाद राहगीर दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना पुलिस को दी। तुरंत कॉल करके एंबुलेंस बुलाई गई। इसके बाद देवेंद्र को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उनको मृत घोषित कर दिया। हादसे का पता चलते ही टीचर के परिवार वाले मौके पर पहुंचे। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। अमृतपुर थानाध्यक्ष दर्शन सिंह सोलंकी ने बताया- घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। हादसे के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। फरार डंपर ड्राइवर की तलाश की जा रही है। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें:- प्रयागराज में भारत सरकार लिखी कार से कपल की किडनैपिंग:ऑटो रोककर कार में खींचा, बदमाशों ने बैडटच के बाद 2 आईफोन लूटे प्रयागराज में मुंबई से आए शादीशुदा कपल को आधी रात रास्ते से किडनैप कर लिया गया। दोनों ऑटो से जा रहे थे। इसी दौरान कार सवार तीन युवकों ने उन्हें रोककर कार में खींच लिया। रास्ते भर लड़की से बैडटच किया। दो आईफोन भी लूट लिए। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:योगी बोले- दंगा कराया तो दफन होना पड़ेगा, बच्ची के हत्यारोपी सिपाही को डॉक्टरों ने दौड़ाकर पीटा, पैर छूते ही जिंदा हुई महिला
    Next Article
    BJP नेता की मॉडल बेटी बोलीं-जोशी को शिक्षामंत्री बनाना मजाक:यूपी में पिता विधायक रहे; CJP प्रोटेस्ट में छेड़खानी का आरोप लगाया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment