Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:योगी बोले- दंगा कराया तो दफन होना पड़ेगा, बच्ची के हत्यारोपी सिपाही को डॉक्टरों ने दौड़ाकर पीटा, पैर छूते ही जिंदा हुई महिला

    6 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर गाजीपुर में सीएम योगी का माफिया को मिट्‌टी में मिलाने के बयान को लेकर है। वहीं, दूसरी बड़ी खबर गोरखपुर में 10 साल की बच्ची के हत्यारोपी सिपाही की जिला अस्पताल में पिटाई से जुड़ी है। आइए, सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1- गाजीपुर में योगी बोले- माफिया को मिट्‌टी में मिलाया, अब कोई दुस्साहस नही करेगा सीएम योगी ने गुरुवार को मुख्तार अंसारी के गढ़ रहे गाजीपुर में कहा- माफिया किसी के नहीं होते। ये खून चूसते हैं। हमने कहा था- माफिया को मिट्टी में मिलाएंगे, तो मिट्टी में मिल गए। अब कोई गरीब का बेटा कहीं रामलीला का आयोजन कर रहा होगा, तो वहां कोई असलाह लहराकर दंगा कराने का दुस्साहस नहीं करेगा। उसे मालूम है कि अगर दंगा कराया तो दफन होना पड़ेगा। पूरी खबर पढ़ें 2- गोरखपुर में बच्ची के हत्यारोपी सिपाही को डॉक्टरों-नर्सों ने पीटा, अस्पताल से किडनैप किया था गोरखपुर में 10 साल की बच्ची के हत्यारोपी सिपाही को जिला अस्पताल में डॉक्टरों और नर्सों ने दौड़ाकर पीटा। सिपाही ने अस्पताल से बच्ची का अपहरण कर हत्या के बाद शव नदी में फेंक दिया था। पुलिस को दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका है। बच्ची की तलाश में 10 टीमें लगी थीं। CCTV फुटेज से आरोपी पकड़ा गया। वह पहले भी एक महिला से छेड़छाड़ में सस्पेंड हो चुका है। पूरी खबर पढ़ें 3- लखनऊ में छात्र संघ चुनाव कराने के लिए प्रदर्शन, सपाईयों को पुलिस घसीटकर ले गई लखनऊ में गुरुवार को सपा छात्र सभा के करीब 700 कार्यकर्ताओं ने फीस बढ़ोतरी और छात्रसंघ चुनाव न कराने के विरोध में प्रदर्शन किया। पुलिस उन्हें घसीटते हुए ले गई। बस्ती से एक कार्यकर्ता सीने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का टैटू बनवाकर पहुंचा। उसने कहा- अखिलेश कलियुग के कन्हैया हैं। प्रदर्शनकारियों ने छात्रों के निष्कासन पर रोक लगाने की भी मांग की है। पूरी खबर पढ़ें 4- मुजफ्फरनगर में नोटों से सजी कांवड़ लेकर निकला भक्त; शिव मंदिरों में लंबी लाइन सावन के पहले दिन शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगीं। प्रदेश के मंदिरों में सुबह से भारी भीड़ उमड़ी। काशी में बाबा विश्वनाथ का फूलों से श्रृंगार हुआ। मंगला आरती के बाद 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। सीएम योगी ने काल भैरव के दर्शन के बाद बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया। मुजफ्फरनगर में कांवड़िया 500 के नोटों से सजी कांवड़ लेकर पहुंचा। पूरी खबर पढ़ें 5- डिंपल बोलीं- सरकार छात्रों को धोखा दे रही; संसद के बाहर दानपेटी रखकर प्रदर्शन राम मंदिर चढ़ावा चोरी और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में सपा-कांग्रेस सांसदों ने गुरुवार को संसद भवन के बाहर प्रदर्शन किया। वे 'चंदा चोर, गद्दी छोड़' लिखी दानपेटी लेकर पहुंचे। डिंपल यादव ने कहा- सरकार ने छात्रों को धोखा दिया। छात्रों की गिरफ्तारी बंद हो। सांसद चंद्रशेखर ने पूछा- दिल्ली में गोली और आंसू गैस किसके आदेश पर चली, इसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। पूरी खबर पढ़ें अब अहम 8 खबरें... 6- बारिश में सड़कें तालाब बनीं, बीएसए दफ्तर में पानी भरा यूपी में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। वाराणसी, मेरठ, सुल्तानपुर समेत 5 शहरों में बारिश हुई। बिजनौर में बारिश से सड़कें तालाब बन गईं। बीएसए और आवास विकास के दफ्तर में पानी भर गया। बलिया में सरयू का कटान तेज चुका है। 100 से अधिक परिवार घर छोड़कर जा चुके हैं। काशी में गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने बोटिंग पर रोक लगा दी है। पूरी खबर पढ़ें 7- बरेली में मौलाना ने खुद को जिंदा जलाया, बोला- पत्नी टॉर्चर करती है बरेली में पत्नी से तंग आकर एक मौलाना ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। उसकी बुधवार शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें वह आग की लपटों से घिरा सड़क पर भागता नजर आ रहा। पीछे पत्नी भी दौड़ती दिख रही। मृतक के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर भाभी पर आत्मदाह के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पूरी खबर पढ़ें 8- आगरा में मौत के 17 घंटे बाद जिंदा हुई महिला, अचानक बोली- मैं जिंदा हूं आगरा में मौत के करीब 17 घंटे बाद 65 वर्षीय महिला जिंदा हो गईं। उन्होंने अचानक दामाद का हाथ पकड़कर कहा, "मैं जिंदा हूं, मुझे कहां ले जा रहे?" इससे घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, जहां इलाज चल रहा। महिला लीवर की बीमारी से पीड़ित थीं। बरेली के एक अस्पताल में डॉक्टर ने बुधवार को मृत घोषित कर दिया तो उसे घर लाया गया। पूरी खबर पढ़ें 9- प्रयागराज में ITI में सॉल्वर बैठाकर पास कराते थे परीक्षा, प्रिंसिपल समेत 11 गिरफ्तार प्रयागराज के आईटीआई में चल रही अखिल भारतीय व्यावसायिक परीक्षा में STF ने छापा मारकर प्रिंसिपल, परीक्षा प्रभारी, चार अनुदेशकों समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें 5 सॉल्वर हैं। ये अभ्यर्थियों की जगह ऑनलाइन परीक्षा दे रहे थे। जांच में सामने आया कि प्रति अभ्यर्थी 4 हजार रुपए लेकर सॉल्वर बैठाए जाते थे। 5 लाख नकद, कंप्यूटर, मोबाइल आदि जब्त किए गए। पूरी खबर पढ़ें 10- मिर्जापुर में बेकाबू कंटेनर ने बाप-बेटे को रौंदा, फूट-फूटकर रोई मां मिर्जापुर में बेकाबू कंटेनर ने घर के बाहर सो रहे बाप-बेटे को रौंद दिया। इसके बाद चार मकानों को तोड़ता हुआ नाले में पलट गया। पिता की मौके पर मौत हो गई, जबकि नाबालिग बेटे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। गुस्साए लोगों ने प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे जाम कर दिया। मृतक की मां महिला सिपाही से लिपटकर रो पड़ीं। बेटी बोली- समय से इलाज मिलता तो भाई बच सकता था। पूरी खबर पढ़ें 11- मेरठ में सीने पर दूसरे का टैटू देख गर्लफ्रेंड को गोलियां मारीं, छात्रा के सिर में गोली फंसी मेरठ में गर्लफ्रेंड को गोली मार खुद सुसाइड करने वाला युवक टैटू देखकर तैश में आ गया था। दरअसल, गर्लफ्रेंड ने सीने पर दूसरे युवक का टैटू बनवा रखा था। बुधवार शाम ट्यूशन से लौटते वक्त आरोपी ने छात्रा को रोककर टैटू के बारे में पूछा तो बहस हुई। उसने गुस्से में पिस्टल से गोली मार दी। छात्रा की हालत नाजुक है। एक गोली सिर में फंसी है। आरोपी की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें 12- कानपुर में गंगा स्नान करने गईं चार छात्राएं डूबीं, दुकानदार ने तीन की बचाई जान कानपुर में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। तेज बहाव में चार छात्राएं बहने लगीं। घाट पर कॉस्मेटिक की दुकान चलाने वाले एक व्यक्ति ने जान जोखिम में डालकर गंगा में छलांग लगा दी। स्थानीय युवकों की मदद से तीन छात्राओं को बचा लिया गया, जबकि एक लड़की तेज बहाव में लापता हो गई। कन्नौज की रहने वाली लड़कियां बिठौर में किराए के कमरे में रहती थीं। पूरी खबर पढ़ें 13- गाजीपुर में छात्र की गोली मारकर हत्या, नहर किनारे मिला शव गाजीपुर में एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह शव नहर किनारे मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छात्र के सिर में दो गोलियां लगी थीं, जबकि सिर के नीचे एक गोली का खोखा मिला। बड़े भाई ने बताया कि वह वाराणसी में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। वाराणसी से कब और क्यों आया, इसकी जानकारी परिवार के किसी सदस्य को नहीं थी। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है... 14- खजाने के लिए मजार खोद डाली, 5 फीट गहराई में मिट्‌टी निकाली फतेहपुर में खजाने की तलाश में लोगों ने रात में एक मजार को खोद दिया। अज्ञात लोगों ने मिलकर 5 फीट की गहराई में मिट्‌टी निकाल दी। किशनपुर थाना क्षेत्र के सिलमी मजरे शिटकिटहापर गांव के जंगल में खोजकरन बाबा की मजार है। मौलवी ने बताया कि मजार के बारे में प्रचलित था कि नीचे काफी अधिक खजाना दबा हुआ है। खजाने की लालच में लोगों ने मजार खोद दिया। पूरी खबर पढ़ें कैसा रहेगा कल का मौसम... 15- 11 शहरों में तेज बारिश का अलर्ट 31 जुलाई को यूपी के ललितपुर, झांसी, महोबा, मिर्जापुर सहित 47 शहरों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 11 शहरों में तेज बारिश जबकि 36 शहरों में हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पत्नी से अफेयर पर कारोबारी को मारकर जलाया:जंगल से मिला कंकाल; जालौन में आरोपी बोला- धमकी देता था
    Next Article
    टीचर के सीने से गुजरा डंपर, तड़प-तड़पकर मौत:फर्रुखाबाद में बाइक फिसलते ही नीचे गिरे, ऊपर से निकला पिछला पहिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment