Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तेज रफ्तार पिकअप ने दो बहनों को मारी टक्कर:6 साल की बच्ची की मौत, बहन गंभीर घायल; गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम

    18 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में गंगाघाट थाना क्षेत्र में बुधवार शाम करीब पौने 6 बजे तेज रफ्तार पिकअप ने सड़क किनारे जा रही दो बहनों को टक्कर मार दी। हादसे में 6 साल की बच्ची की मौत हो गई। वहीं 8 साल की उसकी बहन गंभीर घायल है। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सरोसी पुलिस चौकी के पास रखकर सरोसी-परियर मार्ग जाम कर दिया। पुलिस ने समझाकर और कार्रवाई का भरोसा देकर लोगों को शांत कराया। पिकअप की टक्कर से दोनों बहनें घायल हाजीपुर गांव निवासी प्रदीप की बेटियां सृष्टि (6) और मिष्टी (8) बुधवार शाम सड़क किनारे जा रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप वाहन (यूपी 35 बीटी 2671) ने दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों बहनें गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गईं। अस्पताल में सृष्टि को मृत घोषित किया हादसे के बाद परिजन दोनों बच्चियों को तत्काल नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने सृष्टि को मृत घोषित कर दिया। वहीं, मिष्टी की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। ग्रामीणों ने चालक को पकड़ा हादसे के बाद ग्रामीणों ने पिकअप का पीछा कर उसे सरोसी पुलिस चौकी, थाना कोतवाली सदर के पास पकड़ लिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया और पिकअप को कब्जे में लेकर चौकी परिसर में खड़ा करा दिया। शव रखकर मार्ग किया जाम सृष्टि की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने बच्ची का शव सरोसी पुलिस चौकी के पास रखकर सरोसी-परियर मार्ग जाम कर दिया। सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन बाधित हो गया। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया जाम की सूचना पर पुलिस अधिकारी और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। इंस्पेक्टर गंगाघाट अजय सिंह ने चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया। देर रात तक मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति सामान्य कराने के प्रयास जारी रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में एक घंटे की बारिश से शहर में जाम:कई इलाकों में जलभराव, बाराबफात के जुलूस में आया व्यवधान, जाम भी लगा
    Next Article
    लखनऊ में 3 बदमाशों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई:2 साढ़ू गैंग बनाकर मांगते थे रंगदारी, मर्डर समेत 6 मुकदमे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment