Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टंकी पर 17 घंटे प्रदर्शन करने वाली महिला पर FIR:प्रयागराज में 3 बेटों समेत 50 लोगों पर केस, मंदिर बचाने की मांग की थी

    1 day ago

    1

    0

    प्रयागराज में मंदिर बचाने की मांग को लेकर पानी की टंकी पर 17 घंटे प्रदर्शन करने वाली महिला और उसके 3 बेटों समेत 50 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। सिविल लाइंस पुलिस ने आत्महत्या की धमकी देने और हाईवे जाम करने के मामले में कार्रवाई की है। पूनम दुबे ने शुक्रवार को सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक हाईकोर्ट के पास बनी पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन किया था। इस दौरान उसके परिवार वालों ने नीचे उसके समर्थन में चक्का जाम किया था। प्रदर्शन के दौरान वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। एकलव्य चौराहे के पास की घटना पुलिस की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक, 2 अक्टूबर को एकलव्य चौराहे के पास हाईकोर्ट पास काउंटर पर महिला और पुरुषों ने बैरियर लगाकर कानपुर रोड को जाम कर दिया था। इसी दौरान पूनम दुबे जल निगम की पानी की टंकी पर चढ़ गई थीं। वह पुलिस और प्रशासन को धमकी दे रही थीं कि भगवतपुर गांव में मंदिर के बगल बन रही पक्की सड़क का काम नहीं रोका गया तो वह आत्महत्या कर लेंगी। पुलिस का आरोप है कि पूनम दुबे के बेटे प्रियांशु, हिमांशु और दिव्यांशु के साथ करीब 50 अन्य लोगों ने सड़क जाम कर रखा था। पुलिसकर्मियों ने कई बार समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन लोग अपनी मांग पर अड़े रहे। वाहनों की कतार लगी, एंबुलेंस भी फंसी तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि जाम के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। कई एंबुलेंस भी जाम में फंस गईं, जिससे मरीजों को समय से अस्पताल पहुंचने में परेशानी हुई। करीब शाम 5 बजे जाम खुल सका, जबकि पूनम दुबे इसके बाद भी पानी की टंकी पर चढ़ी रहीं। पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल इस मामले में सिविल लाइंस पुलिस ने पूनम दुबे, उनके तीन बेटों और करीब 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी रामाश्रय यादव ने बताया कि नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है। साथ ही वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पहली बार लिया गया एक्शन प्रयागराज में पानी की टंकी पर चढ़कर मांगें उठाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। एक दर्जन से ज्यादा मामले पिछले कुछ महीनों में सामने आ चुके हैं। हालांकि यह पहली बार है जब ऐसे किसी मामले में पुलिस की ओर से एक्शन लिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    UPPSC की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी स्क्रीनिंग परीक्षा कल:10 जिलों में 286 केंद्र बनाए गए, 1.24 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे
    Next Article
    प्रयागराज की नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के विधि विभागाध्यक्ष सस्पेंड:बोले- कुलपति की तानाशाही और भ्रष्टाचार के खुलासे की सजा मिली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment