Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UPPSC की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी स्क्रीनिंग परीक्षा कल:10 जिलों में 286 केंद्र बनाए गए, 1.24 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे

    1 day ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी (स्क्रीनिंग) परीक्षा रविवार 4 अक्टूबर को प्रदेश के 10 जिलों में आयोजित होगी। परीक्षा के लिए कुल 286 केंद्र बनाए गए हैं। इन पर 1,24,800 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा एक ही पाली में सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक होगी। परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी के कड़े इंतजाम किए गए हैं। गेट डेढ़ घंटे पहले खुलेगा, 45 मिनट पहले बंद UPPSC सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी ने बताया कि परीक्षा के लिए अलीगढ़, बरेली, अयोध्या, गोरखपुर, झांसी, कानपुर नगर, लखनऊ, मेरठ, प्रयागराज और वाराणसी में केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा कुल 143 पदों पर भर्ती के लिए हो रही है। इसके लिए जनवरी 2026 में आवेदन लिए गए थे। अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश को लेकर समय का विशेष ध्यान रखना होगा। परीक्षा केंद्रों के गेट परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटे पहले खोल दिए जाएंगे। वहीं परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले गेट बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। प्रयागराज में 43 केंद्र, 17,487 अभ्यर्थी प्रयागराज में परीक्षा के लिए 43 केंद्र बनाए गए हैं। यहां कुल 17,487 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए जिला प्रशासन ने अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की है। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता में बाधा डालने या अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नकल माफिया के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। हर केंद्र पर मजिस्ट्रेट की निगरानी परीक्षा की निगरानी के लिए प्रत्येक केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और सह-केंद्र व्यवस्थापक की जिम्मेदारी तय की गई है। अधिकारियों को परीक्षा के दौरान सभी व्यवस्थाओं पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन तलाशी होगी। किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट को परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। अभ्यर्थियों को आयोग के निर्देशों का पालन करने के साथ समय से पहले केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है। इन 10 जिलों में बनाए गए परीक्षा केंद्र अलीगढ़, बरेली, अयोध्या, गोरखपुर, झांसी, कानपुर नगर, लखनऊ, मेरठ, प्रयागराज, वाराणसी में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कुल 1,24,800 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें प्रयागराज में 43 केंद्रों पर 17 हजार 487 परीक्षार्थी एग्जाम देंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संजय निषाद बोले-भाजपा के साथ ही चुनाव लड़ेगी निषाद पार्टी:अयोध्या में कहा- मोदी-योगी सरकार में ही मिलेगा निषाद समाज को आरक्षण
    Next Article
    टंकी पर 17 घंटे प्रदर्शन करने वाली महिला पर FIR:प्रयागराज में 3 बेटों समेत 50 लोगों पर केस, मंदिर बचाने की मांग की थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment